छाता/मथुरा | भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं युगद्रष्टा अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर छाता विधानसभा क्षेत्र के बरसाना नवल वाटिका में भव्य अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जनसैलाब उमड़ा और अटल जी के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, तथा ब्रज क्षेत्र युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष गौतम का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा—अटल जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित किया। उनकी राजनीतिक प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने उन्हें देश के श्रेष्ठ प्रधानमंत्रियों में स्थान दिलाया। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में सक्रिय योगदान दें और उनकी विरासत को आगे बढ़ाएं।
प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने कहा अटल जी का जीवन और विचार हम सभी के लिए पथप्रदर्शक हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर भाजपा जिला नेतृत्व की ओर से भी अटल विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
-
विजय शिवहरे (प्रदेश मंत्री, भाजपा उत्तर प्रदेश)
-
लक्ष्मीनारायण चौधरी (केबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार)
-
मनीष गौतम (अध्यक्ष, ब्रज क्षेत्र युवा मोर्चा)
कार्यक्रम के संयोजक रणवीर सिंह एवं उनकी टीम को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी गई।
मीडिया समन्वय में श्याम चतुर्वेदी (जिला मीडिया प्रभारी) की सक्रिय भूमिका रही।
रिपोर्ट | राहुल शर्मा, चैनल हेड
गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा




6 Comments
Really great read — I appreciate how clearly you explained the importance of local online presence for businesses today. It’s a topic many companies overlook, i find it very interesting and very important topic. can i ask you a question? also we are recently checking out this newbies in the webdesign industry., you can take a look . waiting to ask my question if allowed. Thank you
**backbiome**
backbiome is a naturally crafted, research-backed daily supplement formulated to gently relieve back tension and soothe sciatic discomfort.
**vivalis**
vivalis is a premium natural formula created to help men feel stronger, more energetic, and more confident every day.
**glycomute**
glycomute is a natural nutritional formula carefully created to nurture healthy blood sugar levels and support overall metabolic performance.
**balmorex pro**
balmorex is an exceptional solution for individuals who suffer from chronic joint pain and muscle aches.
**aquasculpt**
aquasculpt is a revolutionary supplement crafted to aid weight management by naturally accelerating metabolism