Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gujarat Pravasi News
शेरगढ़, छाता (मथुरा) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक रविवार को शेरगढ़ में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन छाता तहसील के कस्बा शेरगढ़ स्थित चंचल ज्वैलर्स, मुख्य बाजार की दुकान पर किया गया, जिसमें मथुरा जनपद की छाता इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किए गए। उपस्थित पत्रकारों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती पर विशेष जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनकी आवाज को सशक्त बनाने के लिए संगठन को और…
मथुरा, उत्तर प्रदेश जनपद मथुरा में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश पर थाना शेरगढ़ क्षेत्र में वृहद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत के पर्यवेक्षण में की गई, जिसमें क्षेत्राधिकारी माट संदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी महावन श्वेता वर्मा, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात आशीष शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण अधीन) जय बिंद कुमार गुप्ता सहित 13 थाना प्रभारियों और कुल 240 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।…
सुरीर, मथुरा सुरीर कस्बा की नरसिंह बगीची पर आयोजित सर्वसमाज की महत्वपूर्ण बैठक में गांव की मूलभूत समस्याओं पर गंभीर मंथन किया गया। बैठक में स्थाई गंदगी से निजात, पक्का श्मशान निर्माण और पूरे गांव में 100 स्ट्रीट लाइटें लगाने जैसे अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सभा में समाजसेवी राहुल ठाकुर ने ग्रामीणों से सर्वसमाज के हित में आगे आने की अपील करते हुए कहा कि वे गांव के विकास कार्य स्वयं के धन से कराने को तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि उद्देश्य केवल गांव का विकास है। पक्का श्मशान के…
फरह (मथुरा)। ब्रज की पावन रज में स्थित जोधपुर झाल झील इन दिनों प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार है। बृजतीर्थ विकास परिषद के सहयोग से विकसित हो रही यह झील विदेशी सैलानियों और बर्ड वॉचर्स के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। इंग्लैंड से पहुंचे वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर इंग्लैंड के वन्यजीव फोटोग्राफर ऐश्ले बून ने जब दिल्ली में इस झील के बारे में सुना तो वे स्वयं को रोक नहीं पाए। नेचर गाइड गजेन्द्र सिंह और टूर ऑपरेटर विनोद गोस्वामी के साथ जोधपुर झाल पहुंचकर उन्होंने पक्षी अवलोकन किया। ऐश्ले बून ने बताया“मैंने जितना सुना था,…
मथुरा। केएम विश्वविद्यालय में आयोजित ‘कृदय 2.0’ वार्षिकोत्सव इन दिनों पूरे उत्साह और उमंग के साथ अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच खेल, सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं का जबरदस्त संगम देखने को मिल रहा है। परिसर में हर ओर ऊर्जा, प्रतिस्पर्धा और रचनात्मकता का वातावरण व्याप्त है। फुटबॉल फाइनल से हुआ जोशीला आगाज़ वार्षिकोत्सव के प्रमुख आकर्षण फुटबॉल फाइनल का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल में जोरदार किक मारकर किया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. एन.सी. प्रजापति एवं कुलसचिव डॉ. पूरन सिंह…
झाँसी। जनपद के लब्धप्रतिष्ठित विद्वान एवं प्रखर विचारक डॉ. विद्यासागर उपाध्याय अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले का गौरव बढ़ाने जा रहे हैं। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उन्हें ‘बीज वक्ता’ के रूप में आमंत्रित किया गया है। विषय: ‘बुंदेलखंड के साहित्य, समाज और संस्कृति में श्रीराम’ 23 व 24 फरवरी को आयोजित इस संगोष्ठी में भारत सहित विश्व के पाँच देशों से आए शोधार्थी, प्रोफेसर और ख्यातिलब्ध साहित्यकार सहभागिता करेंगे। प्रथम सत्र में डॉ. उपाध्याय मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। डॉ. उपाध्याय अपनी विलक्षण विद्वत्ता और सनातन संस्कृति के गहन विश्लेषण…
रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड)। जिला प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान (डायट) रुड़की सभागार में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के नीतिगत एवं विकासात्मक आधार तथा आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर आधारित ‘उत्तरा मॉड्यूल’ पर आयोजित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में रुड़की एवं भगवानपुर क्षेत्र की 71 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की, जिनमें से 12 को संदर्भदाता के रूप में तैयार किया गया। बाल मनोविज्ञान और आधारभूत साक्षरता पर विशेष फोकस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सरस्वती पुंडीर ने बताया कि पाँच दिनों के दौरान प्रतिभागियों ने बाल मनोविज्ञान एवं आधारभूत साक्षरता के सातों…
मैनपुरी। पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा छात्रों में सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों, फर्स्ट एड एवं सीपीआर के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु आयोजित नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संघ के राष्ट्रीय महासचिव पंकज बाबू के नेतृत्व में आर.एस. एजुकेशनल एकेडमी, मंडी क्रॉसिंग करहल (मैनपुरी) में 20 फरवरी को रोड सेफ्टी, ट्रैफिक अवेयरनेस, फर्स्ट एड एवं सीपीआर विषय पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। मंचासीन अतिथियों ने दिया मार्गदर्शन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन यादव (सचिन आजाद) ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक…
સાવરકુંડલા: શહેરની પવિત્ર ધરા પર આજે ભક્તિ અને શ્રદ્ધાનો અભૂતપૂર્વ મેળાપ જોવા મળ્યો. સમસ્ત ભરવાડ સમાજ દ્વારા આયોજિત *ચતુર્થ “સાવરકુંડલા થી દ્વારકા પદયાત્રા સંઘ”*નું માલધારી ચોકથી ગગનભેદી “જય દ્વારકાધીશ”ના નાદ સાથે ભવ્ય પ્રસ્થાન થયું. મહાયજ્ઞ સાથે પદયાત્રાનું પ્રારંભ માલધારી ચોક સ્થિત રાધાકૃષ્ણ મંદિર ખાતે શાસ્ત્રોક્ત વિધિથી મહાયજ્ઞ યોજાયો. નાના ઝીંઝુડા મોમાઈ માતાજી મંદિરના મહંત પરમ પૂજ્ય મસા પીર બાપુના અધ્યક્ષ સ્થાને મહાયજ્ઞની પૂર્ણાહુતિ બાદ તેમના હસ્તે પદયાત્રીઓને આશીર્વાદ અપાઈ સંઘને રવાના કરવામાં આવ્યો. દેશ-વિદેશથી જોડાયા શ્રદ્ધાળુઓ આ વર્ષે 700થી વધુ પદયાત્રીઓમાં સાવરકુંડલા તેમજ આસપાસના જિલ્લાઓ ઉપરાંત દેશ-વિદેશના ભાવિકો પણ ઉમટી પડ્યા. શહેરના વિવિધ રાજકીય-સામાજિક આગેવાનો અને સંસ્થાઓએ પુષ્પવર્ષા કરી ભાવભીનુ…
સાવરકુંડલા: રાજ્ય સરકારે વર્ષ–૨૦૨૫ને શહેરી વિકાસ વર્ષ તરીકે ઉજવવાનો ઐતિહાસિક નિર્ણય કર્યો છે. આ અભિયાન અંતર્ગત નગરપાલિકા કક્ષાએ સ્થાનિક કારીગરો, સખી મંડળની બહેનો, નાના ધંધાર્થીઓ અને લોકલ ઉત્પાદકોને પ્રોત્સાહન આપવા માટે વિશેષ પહેલ હાથ ધરવામાં આવી છે. “લોકલ ફોર વોકલ”ના મંત્ર સાથે રાજ્ય સરકાર દ્વારા સ્વદેશી ઉત્પાદનો, સેવાઓ, કલાકૃતિઓ, આર્ટિફેક્ટ્સ અને હસ્તકલા પ્રોત્સાહિત કરવા જનભાગીદારીને બળ આપવામાં આવી રહ્યું છે. ૨૬ ફેબ્રુઆરીથી ૭ માર્ચ સુધી સ્વદેશી મેળો ઉપરોક્ત અભિયાન અંતર્ગત સાવરકુંડલા નગરપાલીકા વિસ્તારમાં તા. ૨૬/૦૨/૨૦૨૬ થી ૦૭/૦૩/૨૦૨૬ સુધી કુલ ૧૦ (દસ) દિવસ માટે “સ્વદેશી મેળો (શોપિંગ ફેસ્ટિવલ)”નું આયોજન કરવામાં આવ્યું છે. 🔹 મેળામાં સ્થાનિક કારીગરો🔹 લોકલ ઉત્પાદકો🔹 કલા સર્જકો🔹 નાના-મોટા…
