Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gujarat Pravasi News
દાહોદ દાહોદ સર્કિટ હાઉસ ખાતે “ગુજરાત પત્રકાર મહાસંઘ”ની પ્રથમ ઐતિહાસિક બેઠક ગૌરવપૂર્ણ વાતાવરણમાં સફળતાપૂર્વક યોજાઈ હતી. પત્રકારોના સન્માન, સુરક્ષા, હકોની રક્ષા અને તેમના ઉજ્જવળ ભવિષ્યને સુનિશ્ચિત કરવા દૃઢ સંકલ્પ સાથે મહાસંઘનું વિધિવત્ ગઠન કરવામાં આવ્યું છે। આ મહત્વપૂર્ણ બેઠકમાં દાહોદ જિલ્લાના તમામ તાલુકાઓમાંથી પ્રિન્ટ, ઇલેક્ટ્રોનિક અને ડિજિટલ મીડિયા સાથે સંકળાયેલા પત્રકારો મોટી સંખ્યામાં હાજર રહ્યા હતા. સર્વસંમતિથી નક્કી કરાયું કે હવે પત્રકારોના પ્રશ્નો પર સંઘબદ્ધ અને અસરકારક રીતે કાર્ય કરવામાં આવશે। પત્રકાર સુરક્ષા અને સન્માન રાજ્યમાં પત્રકાર સુરક્ષા કાયદો અમલમાં મુકાવવા માટે સરકાર સમક્ષ મજબૂત રજૂઆત કરવામાં આવશે. પત્રકારો પર હુમલા, ધમકીઓ અથવા ખોટા કેસોમાં મહાસંઘ દ્વારા કાનૂની સહાય અને…
मथुरा केएम विश्वविद्यालय परिसर में ‘कृदय 2.0’ वार्षिकोत्सव के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय चित्रकला संगम आर्ट एग्जीबिशन का भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बीएफए की छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कुलाधिपति ने कहा कि प्रदर्शनी में अद्भुत और अनूठा संगम देखने को मिला है। केएम विश्वविद्यालय की छात्राओं के हाथों की कला वास्तव में प्रशंसनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की चित्रकला संगम आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन निरंतर किया जाएगा। 60 से अधिक उत्कृष्ट पेंटिंग्स प्रदर्शित ‘कृदय 2.0’ वार्षिकोत्सव…
मथुरा मानव सेवा और लोक कल्याण की दिव्य चेतना को साकार रूप देने हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ 22 फरवरी, रविवार को परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन निर्देशानुसार देशभर में एक साथ किया जाएगा। मीडिया सहायक किशोर स्वर्ण के अनुसार, देश के लगभग 1500 जल स्रोत स्थलों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें करीब दस लाख निरंकारी भक्त भाग लेंगे। दिल्ली स्थित यमुना नदी के घाटों से लेकर मथुरा-आगरा क्षेत्र तक इस अभियान की थीम रहेगी — “आओ सवारें, यमुना किनारे”।…
शेरगढ़, छाता (मथुरा) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक रविवार को शेरगढ़ में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन छाता तहसील के कस्बा शेरगढ़ स्थित चंचल ज्वैलर्स, मुख्य बाजार की दुकान पर किया गया, जिसमें मथुरा जनपद की छाता इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किए गए। उपस्थित पत्रकारों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती पर विशेष जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनकी आवाज को सशक्त बनाने के लिए संगठन को और…
मथुरा, उत्तर प्रदेश जनपद मथुरा में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश पर थाना शेरगढ़ क्षेत्र में वृहद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत के पर्यवेक्षण में की गई, जिसमें क्षेत्राधिकारी माट संदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी महावन श्वेता वर्मा, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात आशीष शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण अधीन) जय बिंद कुमार गुप्ता सहित 13 थाना प्रभारियों और कुल 240 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।…
सुरीर, मथुरा सुरीर कस्बा की नरसिंह बगीची पर आयोजित सर्वसमाज की महत्वपूर्ण बैठक में गांव की मूलभूत समस्याओं पर गंभीर मंथन किया गया। बैठक में स्थाई गंदगी से निजात, पक्का श्मशान निर्माण और पूरे गांव में 100 स्ट्रीट लाइटें लगाने जैसे अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सभा में समाजसेवी राहुल ठाकुर ने ग्रामीणों से सर्वसमाज के हित में आगे आने की अपील करते हुए कहा कि वे गांव के विकास कार्य स्वयं के धन से कराने को तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि उद्देश्य केवल गांव का विकास है। पक्का श्मशान के…
फरह (मथुरा)। ब्रज की पावन रज में स्थित जोधपुर झाल झील इन दिनों प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार है। बृजतीर्थ विकास परिषद के सहयोग से विकसित हो रही यह झील विदेशी सैलानियों और बर्ड वॉचर्स के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। इंग्लैंड से पहुंचे वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर इंग्लैंड के वन्यजीव फोटोग्राफर ऐश्ले बून ने जब दिल्ली में इस झील के बारे में सुना तो वे स्वयं को रोक नहीं पाए। नेचर गाइड गजेन्द्र सिंह और टूर ऑपरेटर विनोद गोस्वामी के साथ जोधपुर झाल पहुंचकर उन्होंने पक्षी अवलोकन किया। ऐश्ले बून ने बताया“मैंने जितना सुना था,…
मथुरा। केएम विश्वविद्यालय में आयोजित ‘कृदय 2.0’ वार्षिकोत्सव इन दिनों पूरे उत्साह और उमंग के साथ अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच खेल, सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं का जबरदस्त संगम देखने को मिल रहा है। परिसर में हर ओर ऊर्जा, प्रतिस्पर्धा और रचनात्मकता का वातावरण व्याप्त है। फुटबॉल फाइनल से हुआ जोशीला आगाज़ वार्षिकोत्सव के प्रमुख आकर्षण फुटबॉल फाइनल का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल में जोरदार किक मारकर किया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. एन.सी. प्रजापति एवं कुलसचिव डॉ. पूरन सिंह…
झाँसी। जनपद के लब्धप्रतिष्ठित विद्वान एवं प्रखर विचारक डॉ. विद्यासागर उपाध्याय अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले का गौरव बढ़ाने जा रहे हैं। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उन्हें ‘बीज वक्ता’ के रूप में आमंत्रित किया गया है। विषय: ‘बुंदेलखंड के साहित्य, समाज और संस्कृति में श्रीराम’ 23 व 24 फरवरी को आयोजित इस संगोष्ठी में भारत सहित विश्व के पाँच देशों से आए शोधार्थी, प्रोफेसर और ख्यातिलब्ध साहित्यकार सहभागिता करेंगे। प्रथम सत्र में डॉ. उपाध्याय मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। डॉ. उपाध्याय अपनी विलक्षण विद्वत्ता और सनातन संस्कृति के गहन विश्लेषण…
रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड)। जिला प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान (डायट) रुड़की सभागार में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के नीतिगत एवं विकासात्मक आधार तथा आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर आधारित ‘उत्तरा मॉड्यूल’ पर आयोजित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में रुड़की एवं भगवानपुर क्षेत्र की 71 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की, जिनमें से 12 को संदर्भदाता के रूप में तैयार किया गया। बाल मनोविज्ञान और आधारभूत साक्षरता पर विशेष फोकस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सरस्वती पुंडीर ने बताया कि पाँच दिनों के दौरान प्रतिभागियों ने बाल मनोविज्ञान एवं आधारभूत साक्षरता के सातों…
