Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gujarat Pravasi News
मथुरा। आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को बरसाना एवं नंदगांव में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध लठमार व लड्डूमार होली के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत बरसाना स्थित पीडब्ल्यूडी सभागार में एक समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में प्रशासन, पुलिस, नगर पंचायत, मंदिर कमेटी एवं जनप्रतिनिधियों के बीच व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि होली आयोजन के दौरान सीसीटीवी कैमरों व लाउडस्पीकर सिस्टम का मुख्य कंट्रोल रूम पीडब्ल्यूडी सभागार में स्थापित किया जाएगा, जिससे भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा निगरानी एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई…
मथुरा। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। अधिवक्ता हितों के संरक्षण और संगठन के सशक्त संचालन के लिए बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में कुल 6 पदों के लिए 35 प्रत्याशी मैदान में रहे, जबकि करीब 3500 मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 5, उपाध्यक्ष के लिए 3, सचिव पद पर 12 तथा संयुक्त सचिव पद के लिए 9 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया। मतदान प्रक्रिया के दौरान उत्साह और अनुशासन का माहौल देखने को मिला। ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमल कांत उपमन्यु…
मुंबईदेश की आर्थिक राजधानी मुंबई की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने का दावा किया जा रहा है, जिससे वर्षों से चला आ रहा ठाकरे परिवार का दबदबा कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। इस राजनीतिक बदलाव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना (शिंदे गुट) का समर्थन निर्णायक साबित हुआ। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बीजेपी–शिंदे गठबंधन की रणनीति ने मुंबई की स्थानीय राजनीति की दिशा बदल दी है। वहीं, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के नेतृत्व वाले गुटों को इस बार…
मथुरा।चैनल हेड – राहुल शर्मा |जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए थाना कोतवाली पुलिस एवं स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) मथुरा की संयुक्त टीम ने चांदी व्यापारी से हुई डकैती की घटना का सफल अनावरण किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डकैती का माल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 13/2026, धारा 310(4)/3017(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र जयपाल, निवासी ग्राम चन्दौरी, थाना छाता, जनपद मथुरा (आयु लगभग 29 वर्ष) को मुखबिर की सूचना पर…
मथुरा | रिपोर्ट – बृजेश कुमार सेन बलदेव थाना पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकर्ता मथुरा स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। एसएसपी की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैफिक एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष संजय पाराशर ने कहा कि बलदेव पुलिस द्वारा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान के पोते अभिषेक तोमर पर आधारहीन कार्रवाई कर एक होनहार युवा के भविष्य को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभिषेक लंबे समय से शिक्षा के कारण गांव से बाहर रहा है…
कानपुर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जन-जागरूकता के उद्देश्य से सर्वोदय नगर स्थित सुदर्शन बस्ती में सर्व समाज हिंदू संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुदर्शन बस्ती के निवासियों के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. वीरेंद्र सिंह, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ने अपने संबोधन में कहा कि जातिवाद हिंदू समाज के लिए अभिशाप है। उन्होंने समाज की एकता को सुदृढ़ करने पर बल देते हुए सामाजिक समरसता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ…
सावरकुंडला (अमरेली)।गुजरात सरकार द्वारा संचालित ‘करुणा अभियान’ को सफल बनाने के लिए अमरेली जिले में वन विभाग, पशुपालन विभाग, पुलिस विभाग तथा सेवाभावी सामाजिक संस्थाएं कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। सावरकुंडला में सामाजिक वनीकरण रेंज (नॉर्मल रेंज), वन प्रकृति चैरिटेबल ट्रस्ट एवं तत्कालिक हनुमानजी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मूक प्राणियों की रक्षा के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा-भाव से संचालित इस अभियान के अंतर्गत जिलेभर में अनेक बेजुबान पक्षियों एवं जीवों की जान बचाई गई है। उत्तरायण पर्व के दौरान आकाश में उड़ने वाले पक्षी घातक मांझे (डोरी) से घायल न हों, इस उद्देश्य से…
સાવરકુંડલા.ગુજરાત સરકાર દ્વારા અમલમાં મુકાયેલા **‘કરુણા અભિયાન’**ને સાર્થક બનાવવાના ઉદ્દેશથી અમરેલી જિલ્લામાં વન વિભાગ, પશુપાલન વિભાગ, પોલીસ વિભાગ તથા સેવાભાવી સંસ્થાઓ દ્વારા માનવતાવાદી અભિગમ સાથે સંકલિત પ્રયાસો કરવામાં આવી રહ્યા છે. સાવરકુંડલા ખાતે નોર્મલ રેન્જ સામાજિક વનીકરણ, વન પ્રકૃતિ ચેરીટેબલ ટ્રસ્ટ તથા તાત્કાલિક હનુમાનજી ચેરીટેબલ ટ્રસ્ટના સંયુક્ત પ્રયાસોથી જીવમાત્રના રક્ષણ માટે પ્રશંસનીય કામગીરી હાથ ધરવામાં આવી છે. ઉત્તરાયણ પર્વ દરમિયાન આકાશમાં વિહરતા અબોલ પક્ષીઓને ઘાતક દોરીથી બચાવવા માટે સાવરકુંડલા શહેરની વિવિધ શાળાઓમાં વિશેષ જનજાગૃતિ કાર્યક્રમો યોજાયા હતા. આ અંતર્ગત વિદ્યાર્થીઓને માર્ગદર્શક માહિતી આપવામાં આવી હતી તેમજ અંદાજે 5000 પત્રિકાઓનું વિતરણ કરીને સંદેશ આપવામાં આવ્યો હતો કે, “આપણા તહેવારો કોઈના જીવન…
रोशनाबाद, हरिद्वार (उत्तराखंड)।रोशनाबाद स्टेडियम, हरिद्वार में उत्तराखंड सब-जूनियर अंडर-15 नेशनल बालिका रग्बी टीम के प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शारीरिक, तकनीकी एवं मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार करना था। प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार एवं मुकेश कुमार भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, जूते एवं खेल किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर…
रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड)।उत्तराखंड की सब-जूनियर अंडर-15 बालिका रग्बी टीम राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए भुवनेश्वर (ओडिशा) के लिए रवाना हो गई। टीम का प्रस्थान रुड़की रेलवे स्टेशन से किया गया, जहां खिलाड़ियों में खासा उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड की यह अंडर-15 बालिका टीम सब-जूनियर नेशनल रग्बी प्रतियोगिता में भाग लेगी। खिलाड़ियों को रवाना करते समय उत्तराखंड रग्बी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी ने टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खिलाड़ी पूरी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान में उतरें तथा राज्य का नाम रोशन करें। इस…
