Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gujarat Pravasi News
मथुरा। तीर्थ नगरी मथुरा के महावन स्थित कार्ष्णि उदासीन रमणरेती आश्रम में कार्ष्णि गोपाल जयंती महोत्सव का 95वां पंचदिवसीय वार्षिकोत्सव बुधवार, 18 फरवरी से भव्य रूप में प्रारंभ हो रहा है। इस पावन अवसर पर देशभर से संत-महात्माओं का विशाल समागम होगा। आश्रम के मीडिया प्रभारी कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। कोलकाता से आए कारीगर आश्रम के तीनों मुख्य द्वारों और संपूर्ण परिसर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित कर रहे हैं। संत समागम के लिए 40 फीट चौड़ा एवं 40 फीट लंबा भव्य मंच तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं के…
टीकमगढ़, मध्य प्रदेश भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत, जिला प्रशासन और मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड, नीमच द्वारा ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित युवाओं के लिए सुरक्षा गार्ड पदों पर भर्ती कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। भर्ती कैंप का कार्यक्रम (प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक) 17 फरवरी – ग्राम पंचायत कार्यालय, लारोन 18 फरवरी – ग्राम पंचायत कार्यालय, बम्होरीकला 19 फरवरी – जनपद पंचायत, पलेरा 20 फरवरी – ग्राम पंचायत कार्यालय, भेलसी 21 फरवरी – साधना सीएलएफ, हटा 23…
कानपुर नगर | दिनांक 16 फरवरी 2026 साइबर सेल एवं पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 101 मोबाइल फोन बरामद किए गए। ये मोबाइल फोन नागरिकों द्वारा सीआर पोर्टल एवं यूपी कॉप ऐप के माध्यम से दर्ज कराई गई गुमशुदगी एवं चोरी की शिकायतों के आधार पर ट्रेस किए गए। बरामदगी के बाद संबंधित मोबाइल स्वामियों से संपर्क स्थापित कर उन्हें कार्यालय बुलाया गया। पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय के माध्यम से सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सुपुर्द किए गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹25,00,000 बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने के बाद नागरिकों…
रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड) राष्ट्रीय कैडेट कोर के अपर महानिदेशक मेजर जनरल समीर भल्ला ने एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून के तत्वावधान में ग्रुप मुख्यालय रुड़की का भ्रमण किया। इस दौरान 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की में उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी तथा लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अतिथि का अभिनंदन किया। कमान अधिकारी द्वारा बटालियन की कार्यप्रणाली और प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। मेजर जनरल भल्ला ने बटालियन के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कैडेट्स को उच्च स्तर का प्रशिक्षण सुनिश्चित करने पर…
मथुरा। टैक्स बार एसोसिएशन यूथ पंजी मथुरा का वार्षिक चुनाव एक स्थानीय होटल में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी एडवोकेट नवीन प्रकाश मित्तल एवं एडवोकेट नटवर वशिष्ठ द्वारा विधिवत रूप से कराया गया। चुनाव अधिकारियों ने सर्वप्रथम समस्त सदस्यों को चुनाव संबंधी नियमों एवं पदों की जानकारी दी। इसके उपरांत सदस्यों से नाम प्रस्तावित करने का आग्रह किया गया। सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का चयन किया गया। 🔹 अध्यक्ष – सागर बंसल🔹 महामंत्री – गोविंद सोलंकी🔹 उपाध्यक्ष – सुरेश कुशवाह, मृदुल मोहन मित्तल🔹 कोषाध्यक्ष – तपिश अग्रवाल🔹 संयुक्त सचिव – नवीन बंसल,…
भगवानपुर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैंसवाल में प्रधानाचार्य भीकम सिंह के निर्देशन में भव्य एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय से उत्तीर्ण पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें जलपान एवं स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विश्वास कुमार ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सीखे गए संस्कार और अनुशासन ही भविष्य की सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने पूर्व छात्रों को उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने और विद्यालय का नाम…
मांट। कृषि विभाग ने भूमि की गिरती उर्वरता और रासायनिक खादों के दुष्प्रभावों को देखते हुए किसानों को जागरूक करने की कवायद तेज कर दी है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डा. संतोष कुमार सिंह ने तहसील मांट में अधीनस्थ अधिकारियों और खाद-बीज वितरण केंद्र संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि धरती मां को बचाने के लिए रासायनिक खादों का संतुलित उपयोग और जैविक खाद को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यूरिया जैसी रासायनिक खादों के अत्यधिक प्रयोग से भूमि की उर्वरता लगातार घट रही है और यदि यही स्थिति रही तो भूमि के बंजर होने…
रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड)। National Cadet Corps के वरिष्ठ स्कन्ध कैडेट्स हेतु “सी” प्रमाण पत्र की लिखित परीक्षा का आयोजन Indian Institute of Technology Roorkee परिसर स्थित गार्गी भवन में किया गया। एनसीसी विभाग के प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा केंद्र पर लगभग 731 एनसीसी कैडेट्स ने लिखित परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा का सफल संचालन कर्नल वीरेंद्र नेगी एवं लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र चौहान के निर्देशन में संपन्न हुआ। लिखित परीक्षा में कैडेट्स से तीन वर्ष के पाठ्यक्रम के अंतर्गत ड्रिल, मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट–बैटल क्राफ्ट तथा करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे…
मथुरा। जनपद मथुरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस्लामिया इंटर कॉलेज, मथुरा में 71 हज यात्रियों का हेल्थ चेकअप एवं टीकाकरण किया गया। अभियान के दौरान सभी यात्रियों के स्वास्थ्य की समुचित जांच की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राधा वल्लभ ने बताया कि हज यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर आयोजित किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रोहितास सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी 71 हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें मेनिंगोकोक्कल, सीजनल इंफ्लुएंजा एवं पोलियो की वैक्सीन लगाई गई। साथ ही प्रशिक्षकों द्वारा हाजियों…
कानपुर। शास्त्री नगर स्थित श्रीरामलला गोपाल मंदिर में चल रही 24वीं श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिवस कथा व्यास आचार्य पं. मनोज शुक्ला ने चरित्र की महत्ता पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिसका चरित्र महान है, उसे किसी अन्य धन की आवश्यकता नहीं होती। मंदिर के महंत 1008 बलरामदास जी महाराज ने बताया कि कथा के दौरान व्यास जी ने भक्तों को समझाया कि धन से कोई महान नहीं बनता, बल्कि भगवान के नाम का स्मरण, उपकार, दया, विनम्रता और सरलता ही मनुष्य को चरित्रवान बनाती है। उन्होंने कहा कि चरित्र ही मनुष्य का सबसे बड़ा धन है। उदाहरण…
