Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gujarat Pravasi News
दिनांक: 25 नवम्बर 2025 लखनऊ।अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के विशेष प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रतिकुलपति श्रद्धेय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी 28 नवम्बर को लखनऊ प्रवास पर रहेंगे। उनका यह दौरा प्रदेश के चार दिवसीय कार्यक्रमों का हिस्सा है, जिसमें आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक गतिविधियों की श्रृंखला शामिल है। डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी का मुख्य कार्यक्रम इन्दिरानगर सेक्टर-9 स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में आयोजित किया जाएगा, जहाँ वे नवीनीकृत साहित्य विस्तार पटल का लोकार्पण करेंगे। यह पटल गायत्री परिवार के साहित्य के व्यापक प्रचार-प्रसार व अध्ययन-अध्यापन से जुड़े कार्यों को और गति देने के उद्देश्य से…
सुरीर क्षेत्र से इस समय की बड़ी खबर शादी–विवाह के सीजन को ध्यान में रखते हुए सुरीर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। थाना सुरीर पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस टीम वाहन और चालकों की फोटो लेकर उन्हें डिजिटल डाटाबेस में अपलोड कर रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रमुख मार्गों पर अत्याधुनिक NVR कैमरे लगाए गए हैं, जो रात के अंधेरे में भी…
उत्तर प्रदेश का नया सुशासन मॉडल भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में शासन-प्रशासन का एक ऐसा परिवर्तन देखने को मिला है, जिसने देशभर में एक नई बहस छेड़ दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी अब सिर्फ कानून-व्यवस्था के सुधार के लिए नहीं, बल्कि निर्भीक प्रशासन, अपराध-मुक्त वातावरण और पारदर्शी शासन के लिए भी जाना जाने लगा है। योगी आदित्यनाथ, जो गोरक्षपीठ के एक अनुशासित संत और कठोर नेतृत्व शैली के लिए प्रसिद्ध हैं, सत्ता में आने के बाद अपनी मूल प्रतिज्ञा—“अपराध मुक्त प्रदेश, विकासयुक्त प्रदेश”—पर टिके रहे। उन्होंने न परिवारवाद को…
थाना नौहझील पुलिस की बड़ी कार्रवाई मथुरा। थाना नौहझील पुलिस टीम ने आज दिनांक 22 नवंबर 2025 को तेज़ कार्रवाई करते हुए बलात्कार से संबंधित गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी अतुल पुत्र सतवीर निवासी ग्राम पारसौली, थाना नौहझील (जनपद मथुरा), उम्र लगभग 19 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे रोडवेज बस स्टैंड, नौहझील गेट के पास से सुबह 07:35 बजे पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना नौहझील पर पंजीकृत मु0अ0सं0 328/25धारा 137(2)/65(1) BNS,धारा 3(2)5 SC/ST एक्ट,धारा 3/4(2) पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज है। इन सभी धाराओं के आधार पर आरोपी काफी समय से पुलिस की तलाश में था।…
थाना सुरीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मथुरा। थाना सुरीर पुलिस टीम ने आज दिनांक 22 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में एक पुरुष पप्पू पुत्र शिवचरन निवासी मकान संख्या 22, वार्ड नंबर 09, कृष्णा कॉलोनी, हसनपुर, होडल (जनपद पलवल, हरियाणा) और एक महिला अभियुक्ता शामिल है। दोनों को पुलिस ने टैटीगांव बाईपास रोड से सुबह 07:50 बजे दबोचा। अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज गंभीर मुकदमे गिरफ्तार दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। इनके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई गंभीर धाराओं में…
हरिद्वार (उत्तराखंड)।आज दिनांक 22 नवंबर 2025 को जिला युवा कल्याण कार्यालय, हरिद्वार के सौजन्य से के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्याय पंचायतों, विधानसभा क्षेत्रों तथा सांसद स्तरीय खेल मैदानों के उपयोग, प्रतियोगिताओं की तिथियों तथा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडे ने की।इसके अलावा निम्न अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे युवा कल्याण एवं खेल विभाग व्यायाम प्रशिक्षक मुकेश भट्ट क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विक्रांत चौधरी सोनू कुमार, अनिल कुमार, आशीष कुमार, संदीप खगड़ियल माध्यमिक शिक्षा विभाग — जिला…
रुड़की/हरिद्वार (उत्तराखंड)।84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में क्वांटम विश्वविद्यालय, मंडावर–रुड़की में 18 नवंबर 2025 से चल रहे प्रशिक्षण शिविर के पाँचवें दिन एनसीसी कैडेट्स ने एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। महानिदेशक एनसीसी के निर्देशानुसार वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम में कुल 475 एनसीसी कैडेट्स व स्टाफ ने भाग लिया। इसके साथ ही बटालियन के अधीनस्थ सेंट एन्स स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल नं. 01, सर्वज्ञ पब्लिक स्कूल, केंट बोर्ड स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों में भी वंदे मातरम् गान और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन…
थाना गोविंद नगर, मथुरा (उ. प्र.) मथुरा में वैवाहिक विवाद ने एक और परिवार को बिखेर दिया। थाना गोविंद नगर क्षेत्र में बुधवार शाम हुए एक दर्दनाक गोलीकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पाँच वर्ष पहले प्रेम विवाह करने वाले पति–पत्नी के रिश्ते में लंबे समय से चल रहे तनाव का अंत बेहद दुखद रूप में सामने आया है। बताया जा रहा है कि खुशी अग्रवाल और उसके पति सूरज के बीच पिछले कई महीनों से घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों के बीच आए दिन कहासुनी और मनमुटाव की स्थिति बनी रहती थी। मामला इतना बढ़ गया…
निवाड़ी, मध्य प्रदेश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने 100 दिवस एवं 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को संतुष्टिपूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि लंबित भुगतान संबंधी शिकायतों में कारण का स्पष्ट उल्लेख किया जाए। निराकरण की प्रगति को ठोस रूप से दर्ज किया जाए। अधिकारी शिकायतकर्ताओं से विनम्रता से संवाद करें। राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों की स्पष्ट स्थिति शिकायतकर्ता को बताई जाए। अन्य विभागीय शिकायतों में भी संपूर्ण जानकारी…
निवाड़ी, मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग, भारत द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण, पारदर्शिता एवं समावेशिता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान संचालित किया जा रहा है। 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस अभियान के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुश्री मनीषा जैन ने SIR सर्वे का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला मतदाताओं को अभियान की जानकारी दी तथा गणना पत्रक भरवाए। बीएलओ द्वारा…
