भगवानपुर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैंसवाल में प्रधानाचार्य भीकम सिंह के निर्देशन में भव्य एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय से उत्तीर्ण पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


विद्यालय परिवार की ओर से सभी पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें जलपान एवं स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विश्वास कुमार ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सीखे गए संस्कार और अनुशासन ही भविष्य की सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने पूर्व छात्रों को उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने और विद्यालय का नाम रोशन करने का संदेश दिया।




कार्यक्रम में शिक्षक अश्विनी कुमार, दीवान सिंह टोलिया, विश्वास कुमार, कल्पना बड़थ्वाल, प्रमोद कुमार कपरुवान, मोहनराज कन्याल, संदीप कौशिक, सुशील कुमार सैनी, देवीपाल सिंह, मनोज कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह राणा, अजय कुमार शर्मा, शिवानी प्रकाश, प्रीति भारद्वाज सहित कार्यालय कर्मचारी जितेन्द्र कुमार हलदर, कल्पना देवी, आनंद सिंह नेगी, अंकुर मिश्रा उपस्थित रहे।
इसके अलावा लु, लुबना, महिमा भास्कर, निखिल, जितेन्द्र, वंश कुमार, शिवानी, नेहा, मोनिश, साहिबा, अंजलि, कोमल सहित अनेक पूर्व छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
रिपोर्ट: विश्वास कुमार, गुजरात प्रवासी न्यूज, हरिद्वार


1 Comment
Excellent read, I just passed this onto a friend who was doing some research on that. And he actually bought me lunch as I found it for him smile So let me rephrase that: Thanks for lunch! “Any man would be forsworn to gain a kingdom.” by Roger Zelazny.