महानगरपालिका की ओर से चलाई जा रही सिटीबस सेवा का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले, इसके लिए मांग के अनुसार सिटीबस के रूट बढ़ाए जा रहे है। इसी क्रम में शनिवार से भाटपोर से वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय तक एक नया रूट शुरू किया जा रहा है। चौर्यासी के विधायक संदीप देसाई और मनपा की सार्वजनिक परिवहन कमेटी के चेयरमैन सोमनाथ मराठे शनिवार को बस को हरी झंडी दिखाएंगे।
सोमनाथ मराठे ने बताया कि
भाटपोर क्षेत्र से बड़ी संख्या में विद्यार्थी वीएनएसजीयू में पढ़ने के लिए आते हैं। वहीं, अठवा, अडाजण जैसे क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए भाटपोर जीआईडीसी में जाते हैं। अब तक इस रूट पर सिटीबस की उपलब्धता नहीं होने के कारण लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। इस रूट पर सिटीबस सेवा शुरू करने के लिए लंबे समय से लोग मांग कर रहे थे। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए अब शनिवार को भाटपोर से वीएनएसजीयू रूट शुरू किया जा रहा है। नया रूट शुरू होने से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लोगों को इसका लाभ मिलेगा। रिपोर्टर आशीष शुक्ला सूरत ,गुजरात प्रवासी न्यूज़ अहमदाबाद


4 Comments
W81bet, eh? Got my curiosity piqued. Hope the odds are good. Gotta do some digging and see if it’s worth the gamble. w81bet
PHSpinLifeLogin, giving it a go was surprisingly smooth. No hiccups during login and the experience was alright. Worth a shot if you’re looking for an easy login experience. phspinlifelogin
Heard good buzz about 9096betvip and gave it a shot. They’re super legit and professional. Definetly a place to check out! Get your game on at 9096betvip!
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.