रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड)। National Cadet Corps के वरिष्ठ स्कन्ध कैडेट्स हेतु “सी” प्रमाण पत्र की लिखित परीक्षा का आयोजन Indian Institute of Technology Roorkee परिसर स्थित गार्गी भवन में किया गया।
एनसीसी विभाग के प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा केंद्र पर लगभग 731 एनसीसी कैडेट्स ने लिखित परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा का सफल संचालन कर्नल वीरेंद्र नेगी एवं लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र चौहान के निर्देशन में संपन्न हुआ।
लिखित परीक्षा में कैडेट्स से तीन वर्ष के पाठ्यक्रम के अंतर्गत ड्रिल, मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट–बैटल क्राफ्ट तथा करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
परीक्षा का निरीक्षण NCC Group Headquarters Roorkee के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि “सी” प्रमाण पत्र कैडेट्स के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसके माध्यम से वे बिना लिखित परीक्षा दिए एसएसबी साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं तथा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त कर देश सेवा का अवसर पा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी अक्टूबर माह में एसएसबी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई हैं तथा मार्च माह में कैडेट्स को “सी” प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
परीक्षा के सफल आयोजन में ले. (डॉ.) इंदरदीप सिंह, ले. (डॉ.) अपर्णा शर्मा, लेफ्टिनेंट एस.एस. नपलच्याल, ले. मुकेश कुमार, सूबेदार सुभाष चंद्रा, सूबेदार सुनील सिंह, सूबेदार राजेश कुमार, बीएचएम केशवानंद, सीएचएम कुलविंदर सिंह, हवलदार दीपक, हवलदार सुरजीत सिंह, वरिष्ठ सहायक कामनी मोहन नौटियाल, डीईओ संदीप बुड़ाकोटी तथा सेवानिवृत्त हवलदार धर्म सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
📍 सह संपादक: डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी, गुजरात प्रवासी न्यूज़ हरिद्वार



5 Comments
Hi there! I’m at work browsing your blog from my new iphone! Just wanted to say I love reading your blog and look forward to all your posts! Keep up the excellent work!
The jl18app? Yeah, got it on my tablet. Streams work well in my experience so far, but they can be a little laggy sometimes based on location. Pretty slick though! jl18app
Alright, let’s go! Jiliplay 999! Time to win some money! I’m feeling lucky tonight! Good luck to all jiliplay 999!
Hmm, nino gaming, parang familiar. Okay kaya dito maglaro? May free spins ba?
Saved as a favorite, I really like your blog!