गुना (मध्यप्रदेश)। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेहतर करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री किशोर कुमार की अध्यक्षता में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मोबाइल कोर्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 270 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है और इन सभी मामलों में वीडियोग्राफी तथा विधिक दस्तावेजीकरण सुनिश्चित किया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार सख्त धाराओं का उपयोग किया जाए, लेकिन यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर झूठे मामले दर्ज न हों।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने जिले में चिन्हित 11 ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर सुधारात्मक कदम उठाने और हेलमेट अभियान को निरंतर जारी रखने के लिए कहा।
शस्त्र लाइसेंस की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि जिन लाइसेंसधारियों ने नवीनीकरण नहीं कराया है या जिनके शस्त्र अनुपयोगी हैं, उनसे शस्त्र जमा कराए जाएं। इसके अलावा आवश्यकता अनुसार अन्य मामलों में भी शस्त्र जब्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई से जुड़े मामलों पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि अधिकतर प्रकरणों का निराकरण थाना और तहसील स्तर पर ही किया जाए, जिससे आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय न आना पड़े।
बैठक में डीजे के अनियंत्रित उपयोग पर रोक लगाने, गलियों में अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात बाधा रोकने, मेडिकल स्टोर्स की नियमित जांच करने और प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री पर नियंत्रण रखने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही कृषि उपज मंडी में गेहूं की अधिक आवक को देखते हुए व्यवस्थाएं बेहतर करने और शासकीय स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों का समय-समय पर निरीक्षण करने पर भी जोर दिया गया।
अवैध उत्खनन के खिलाफ पुलिस, खनिज और राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा शांति समिति की बैठकों में प्रभावशाली नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर भी बल दिया गया, ताकि सामाजिक समन्वय मजबूत हो सके।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि विभिन्न क्षेत्रों में चौपालों के माध्यम से साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और भूमि विवाद जैसे विषयों पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और साप्ताहिक समीक्षा बैठकों के माध्यम से योजनाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट/चैनल हेड – पंकज गुप्ता
जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद


11 Comments
NerveCalm is a high-quality nutritional supplement crafted to promote nerve wellness, ease chronic discomfort, and boost everyday vitality.
PurDentix is a revolutionary oral health supplement designed to support strong teeth and healthy gums. It tackles a wide range of dental concerns, including gum inflammation and tooth decay
GL Pro is a natural dietary supplement formulated to help maintain steady, healthy blood sugar levels while easing persistent sugar cravings.
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout everyday life.
AquaSculpt is a high-quality metabolic support supplement created to help the body utilize fat more efficiently while maintaining steady
GL Pro is a natural dietary supplement formulated to help maintain steady, healthy blood sugar levels while easing persistent sugar cravings.
Boostaro is a modern mens wellness formula created to support daily vitality, stamina, and confidence through a practical, natural routine.
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout everyday life.
Запрос на выезд врача связан не только с классическим запоем. На практике домашняя помощь нужна в разных ситуациях, когда организму уже трудно компенсировать последствия употребления, а откладывание визита увеличивает риск осложнений.
Углубиться в тему – [url=https://narkolog-na-dom-voronezh-2.ru/]врач нарколог на дом в воронеже[/url]
1xbet yeni adresi [url=https://sillecomlek.com/]sillecomlek.com[/url] .
https://bip.suszec.iap.pl/img/pgs/motivy_otnosheniy_zrelogo_mughchiny_s_devushkoy.html