लखनऊ/उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की हैं।
इस बड़े बदलाव के तहत 13 जिलों के पुलिस कप्तानों (SP/SSP) को बदला गया है। साथ ही आईजी सुरक्षा, एसपी, एसएसपी और सेनानायक पीएसी जैसे अहम पदों पर भी नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में नई तैनाती की गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी और कानून-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल प्रदेश में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। नए अधिकारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सख्त कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।
- 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
- 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए
- आईजी सुरक्षा, एसपी, एसएसपी व सेनानायक पीएसी पदों पर नई तैनाती
- लखनऊ समेत कई जिलों में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
- बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए उठाया गया कदम
रिपोर्ट: पंकज कुमार गुप्ता
जिला: जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

4 Comments
acne meds rx (http://acnemedsrx.com)
Yo, heard about slotmaxwin88? The site design is definitely something, but the games are fun and payout isn’t bad. Could be worse, could be better, worth checking out slotmaxwin88 if you’re into slots.
Alright peeps, nagaur88casino’s got some interesting games happening. I hit a small jackpot last week! Not saying it’s gonna happen to you, but, hey, you never know. Check out nagaur88casino and good luck!
Alright, h599zk. Hmm. Registration was a breeze at least, and they have a decent selection of stuff to play. Don’t expect the world, but it’s worth a peek. See what you think of h599zk.