सुभासगंज, बीटी गंज, रुड़की। आर्य समाज सुभासगंज , बीटी गंज द्वारा होली पर्व उपादेयता कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ यज्ञ द्वारा प्रारंभ हुआ यज्ञ पुरोहित निरंजन देव द्वारा संपन्न हुआ यज्ञ के दौरान अमरेश आर्यने जजमान की भूमिका निभाई ।
यज्ञ के समापन के बाद विनीतकुमार आर्य ने अपने प्रवचन पर होली के महत्व पर प्रकाश डाला एवं अंत में फूलों द्वारा होली खेली गई।इस आयोजन में सतीश कुमार आर्य, पवन कुमार आर्य, रागिनी मित्तल, हरफूल राठी, उर्मिला राठी, राजकुमार अनेजा, स्वामी ब्रह्मानंद, हरि सिंह, विजय सिंह वर्मा, साधना अग्रवाल, सोनिया भाटिया, मेनका आर्य, मनोज कुमार शर्मा, आलोक द्विवेदी आदि भक्त जनों ने उपस्थित हुए इस आयोजन का लाभ उठाया।
आर्य समाज प्रधान उदयवीर सिंह, मंत्री चौधरी सत्यपाल सिंह एवं कोषाध्यक्ष डॉ अरुणा त्यागी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
सह संपादक डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज हरिद्वार अहमदाबाद