कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कौशाम्बी जिले के उदहिन खुर्द गांव में Namaskar Humanity Welfare Society द्वारा एक विशेष महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित करना था, जो अपने परिवार का पालन-पोषण करने, बच्चों को शिक्षित करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए निरंतर संघर्ष और परिश्रम कर रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान गांव की उन मेहनती और आत्मनिर्भर महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो अपने साहस, मेहनत और समर्पण के बल पर अपने परिवार और समाज के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। इस अवसर पर महिलाओं के योगदान को सराहते हुए उन्हें सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
इसके साथ ही समारोह में महिला पुलिसकर्मियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ये महिला पुलिसकर्मी दिन-रात समाज की सुरक्षा और महिलाओं की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। उनके साहस, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें सम्मानित कर समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग द्वारा “नारी शक्ति मिशन” के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक भी किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग और जागरूक बन सकें।
इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के रूप में थाना प्रभारी (SO) राजेन्द्र कुमार वर्मा, उप निरीक्षक (SI) अंजनी कुमार सिंह, उप निरीक्षक (SI) संजय कुमार और कांस्टेबल हिमांशु सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्य फार्मासिस्ट चन्द्र मोहन सिंह, फार्मासिस्ट धीरेंद्र कुमार सिंह, अधिवक्ता गुलाब सिंह सहित अन्य कई सम्मानित गणमान्य व्यक्ति और गांव के प्रतिष्ठित नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों, ग्रामवासियों और सहयोगियों की सक्रिय भागीदारी से यह समारोह अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा। इस आयोजन ने समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का एक सकारात्मक संदेश दिया।
नारी का सम्मान ही समाज का सच्चा सम्मान है।
खास रिपोर्ट: पंकज गुप्ता
जिला: जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद
मोबाइल: 6386458058
www.gujaratpravasi.com
gujaratpravasi.news


7 Comments
**prodentim**
ProDentim is a distinctive oral-care formula that pairs targeted probiotics with plant-based ingredients to encourage strong teeth, comfortable gums, and reliably fresh breath.
**nervecalm**
NerveCalm is a high-quality nutritional supplement crafted to promote nerve wellness, ease chronic discomfort, and boost everyday vitality.
**neurosharp**
Neuro Sharp is a modern brain-support supplement created to help you think clearly, stay focused, and feel mentally confident throughout the day.
**boostaro**
Boostaro is a purpose-built wellness formula created for men who want to strengthen vitality, confidence, and everyday performance.
ID33zk, here is another ID site I see and must add to my playing roster! What do you guys think about this one? : id33zk
Looking for pkwinpkronline gaming? This spot is solid. Plenty to keep you entertained, for sure. Check it at pkwinpkronline.
Yo, phdailyjili’s been my go-to lately for a quick fix. The site’s alright, nothing mind-blowing, but it does the trick. Give phdailyjili a shot if you’re looking for something new to try.