जौनपुर (उत्तर प्रदेश) | गुजरात प्रवासी न्यूज़
जौनपुर जनपद के सुजानगंज क्षेत्र अंतर्गत श्री महावीर धाम, अरुणपुर, शुक्लान में हनुमंत जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य एवं विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में इस पावन पर्व को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है।2 अप्रैल, गुरुवार प्रातः 9:00 बजे गौरी शंकर धाम, सुजानगंज से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा में कलश पूजन, अर्ध परिक्रमा, प्रमुख धर्म ध्वज, आतिशबाजी, पुष्प वर्षा और डीजे की धुनों के साथ भक्तिमय माहौल तैयार किया जाएगा। यात्रा श्री महावीर महाराज जी के धाम, महावीर पुरम बलवरगंज तक पहुंचेगी, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित है।
इस आयोजन में महिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता, कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री शरद शुक्ला (अध्यापक, राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज) सहित आशीष शुक्ला, कमलेश दुबे, नागेश दुबे, अंशु तिवारी, राजकुमार शुक्ला, सभापति शुक्ला, रमाकांत शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, अशोक दुबे, ओमप्रकाश दुबे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
धाम पहुंचने पर मुख्य धर्म ध्वज का स्वागत एवं पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात परिक्रमा, ध्वज स्थापना, श्री महावीर महाराज जी का महाभिषेक, आरती, महाभोग, संगीतमय सुंदरकांड पाठ और अंत में महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।
धाम के मुख्य पुजारी श्री लाल जी शुक्ला जी के अनुसार, क्षेत्रवासी पूरे एक वर्ष से इस आयोजन की प्रतीक्षा कर रहे थे और इस
बार का आयोजन विशेष भव्यता के साथ किया जा रहा है।
इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुणपुर और शुक्लान के समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा है।
रिपोर्ट: गुजरात प्रवासी न्यूज़
ब्यूरो चीफ: माधव मिश्रा
www.gujaratpravasi.com

