कानपुर नगर |
ब्यूरो चीफ: किशोर मोहन गुप्ता | गुजरात प्रवासी न्यूज़
कानपुर नगर में पेट्रोल एवं एचएसडी डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस–व्यापार समन्वय को और मजबूत करने के उद्देश्य से रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर से शिष्टाचार भेंट कर महत्वपूर्ण वार्ता की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सरन गर्ग, महामंत्री मोहन मिश्रा सहित पदाधिकारी पंकज कपूर, अनवर सुलेमान, सुभासिनी खन्ना, विनोद कुमार एवं अन्य सहयोगी पुलिस कार्यालय पहुंचे। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आपसी समन्वय पर विस्तृत चर्चा हुई।
-
बिना हेलमेट किसी भी व्यक्ति को पेट्रोल न दिया जाए।
-
खुली बोतल, कैन या असुरक्षित पात्र में पेट्रोल विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहे।
-
सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त व क्रियाशील CCTV कैमरे अनिवार्य हों।
-
CCTV का कम से कम 30 दिन का डेटा DVR में सुरक्षित रखा जाए।
इसके अतिरिक्त निर्देश दिए गए कि संबंधित थानों के बीट प्रभारी/आरक्षी 24 घंटे में कम से कम 1–2 बार पेट्रोल पंपों एवं आसपास संदिग्ध गतिविधियों की जांच करेंगे। निरीक्षण का विवरण पंपों पर रखे निरीक्षण रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
पेट्रोल एवं एचएसडी डीलर्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने इन निर्देशों पर पूर्ण सहमति जताई और पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
वार्ता के उपरांत पुलिस आयुक्त महोदय ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट: किशोर मोहन गुप्ता | गुजरात प्रवासी न्यूज़
www.gujaratpravasi.com

