बड़वानी (मध्य प्रदेश) से महत्वपूर्ण जानकारी—
भारतीय कपास निगम लिमिटेड, इंदौर केंद्र बड़वानी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए निगम द्वारा की जाने वाली कपास खरीदी कार्यवाही में किसानों का पंजीयन 1 से 30 सितम्बर 2025 तक किया जा रहा है।
किसान कपास किसान एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सीधे अपने मोबाइल से पंजीकरण कर सकते हैं।
यदि किसी किसान को पंजीयन करते समय कोई कठिनाई आती है तो वे कृषि उपज मंडी समिति, बड़वानी कार्यालय समय में आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुँच सकते हैं, जहाँ उन्हें मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
जन संपर्क MP
रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद