कानपुर (उत्तर प्रदेश) से बड़ी खबर—
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रारम्भ किए गए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज 21 सितंबर 2025 को कानपुर नगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।
महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की बाइक रैली का शुभारंभ किया। यह रैली रिज़र्व पुलिस लाइन से नानाराव पार्क तक निकाली गई।
इस मौके पर पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस रैली के माध्यम से समाज को नारी शक्ति के आत्मविश्वास, सम्मान और स्वावलंबन का सशक्त संदेश दिया गया।
Mission Shakti 5 – UP Police
UP 78 कानपुर नगर
रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद