📍 कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 21 सितम्बर 2025 को कानपुर कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों की एंटी रोमियो टीमों ने विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को निम्नलिखित महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—
-
1090 (वुमेन पावर लाइन)
-
1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)
-
1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)
-
112 (आपातकालीन सेवा)
-
181 (महिला हेल्पलाइन)
महिलाओं को UPCOP मोबाइल ऐप तथा WhatsApp, Twitter, Facebook, Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
टीमों ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण अभियान एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
नारा
“नारी सुरक्षा – नारी स्वावलंबन”
रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद
2 Comments
I like this website because so much utile material on here : D.
другие
[url=https://vodkabet.kz/]vodkabet водкабет казино[/url]