नोह झील (मथुरा)। मिशन शक्ति एवं ऑपरेशन जागृति फेज-5 के अंतर्गत थाना नोहझील, जनपद मथुरा की मिशन शक्ति व ऑपरेशन जागृति टीम द्वारा एस.आर.बी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, बाजना रोड, नोह झील में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उपस्थित बालक-बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम में सीनियर उप निरीक्षक संजय सिंह, उप निरीक्षक दीप्ति सिंह, कांस्टेबल निखिलेश, लेडी कांस्टेबल रूवी यादव द्वारा छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
इसके साथ ही युवक-युवतियों के घर से पलायन कर जाने से होने वाले दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। टीम द्वारा बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के बारे में सरल भाषा में समझाया गया तथा पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास का विकास करना, उन्हें सुरक्षित वातावरण का महत्व समझाना तथा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर सही कदम उठाने के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों ने इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।
रिपोर्ट : मुकेश सोनी
गुजरात प्रवासी न्यूज़


4 Comments
MK8 นำเสนอเกมหลากหลายประเภททั้งสล็อต คาสิโนสด กีฬา ยิงปลา และลอตเตอรี่ ที่ตอบโจทย์ผู้เล่นทุกสไตล์อย่างครบถ้วน. แพลตฟอร์มถูกออกแบบให้ใช้งานง่าย รองรับทุกอุปกรณ์และโหลดไวทันใจ. ผู้เล่นยังได้รับสิทธิ์รับโบนัสต้อนรับ โปรโมชั่นรายวัน และกิจกรรมพิเศษมากมาย. ระบบฝาก–ถอนปลอดภัยและโปร่งใส พร้อมทีมบริการลูกค้าตลอด 24 ชั่วโมง ทำให้ MK8 เป็นตัวเลือกที่เชื่อถือได้สำหรับผู้เล่นในประเทศไทย.
Open88 là nhà cái trực tuyến được nhiều người chơi lựa chọn nhờ nền tảng ổn định và hệ thống bảo mật cao. Open88 cung cấp đa dạng trò chơi như cá cược thể thao, casino trực tuyến, slot game với giao diện thân thiện, tỷ lệ cược hấp dẫn và quy trình nạp rút nhanh chóng.
Stumbled upon shbetf and thought I’d try my luck. Alright site, nothing too fancy but does the job. Decent odds on football. Will keep an eye on it. shbetf
Heard about ‘code bắn cá zagoo’ and had to investigate. The Zcazagoo platform has something really interesting. If you are looking for some fishing fun check it out here: code bắn cá zagoo.