शांतिकुंज। हरिद्वार। माध्यमिक माध्यमिक विद्यालय जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज में हुआ।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के प्रधानाचार्य सीताराम ने किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग के द्वारा हम समस्त विधाओं को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य अतिथि का आभार जिला समन्वयक गजेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता से चयनित बालक बालिकाएं हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय योग प्रतियोगिता जो की गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज में आयोजित होगी भाग लेंगे।
इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 तथा 19 वर्ग के बालक बालिकाओं ने भाग लिया ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता के दौरान पवन कुमार, मनीष कुमार, आलोक सिंह, अनुज यादव, मनमोहन कृष्ण डबराल, अजय शर्मा, उमेश बंदोलिया, शालू तोमर शालू तोमर, कविता देवी, सुनीता देवी तथा लोकेश शास्त्री ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सीताराम ने प्रतियोगिता को संपन्न कराने हेतु खेल प्रेमियों, प्रतिभागियों तथा सहयोगियों का आभार प्रकट किया।
गुजरात प्रवासी न्यूज़ उत्तराखंड

2 Comments
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.info/en/register?ref=JHQQKNKN
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!