📍 बड़वानी मध्य प्रदेश
बड़वानी 24 सितम्बर 2025 जिले में राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत खुरपक्का, मुहपक्का रोग टीकाकरण अभियान चलाया गया। यह अभियान 1 जुलाई से प्रारंभ कर 31 अगस्त तक सम्पन्न हुआ। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के गौ-भैंस वंशीय पशुओं में खुरपक्का, मुहपक्का रोग का निःशुल्क टीकाकरण किया जाना था।
पशु पालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. एलएल बघेल से प्राप्त जानकारी अनुसार इस अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त ग्रामो में पशु पालन विभाग के अमले द्वारा टीकाकरण का कार्य किया गया। अभियान समाप्ति तक 4 लाख 22 हजार 757 गौ-भैंस वंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया गया। इस अभियान से जिले के पशुओं की एफएमडी रोग से सुरक्षा होगी। जिससे अन्य पशुओं के अतिरिक्त दुधारू पशु भी स्वस्थ्य रहेंगे एवं उनके दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।
रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई
राज्य – उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद