रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड)
राष्ट्रीय कैडेट कोर के अपर महानिदेशक मेजर जनरल समीर भल्ला ने एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून के तत्वावधान में ग्रुप मुख्यालय रुड़की का भ्रमण किया। इस दौरान 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की में उनका भव्य स्वागत किया गया।
ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी तथा लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अतिथि का अभिनंदन किया।
कमान अधिकारी द्वारा बटालियन की कार्यप्रणाली और प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। मेजर जनरल भल्ला ने बटालियन के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कैडेट्स को उच्च स्तर का प्रशिक्षण सुनिश्चित करने पर बल दिया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य कैडेट्स में आत्मविश्वास बढ़ाना, मजबूत मूल्य प्रणाली विकसित करना तथा देश की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाना है। उन्होंने अनुशासन, चरित्र निर्माण, निस्वार्थ सेवा और टीम भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कैडेट्स को क्षेत्र, जाति और पंथ से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता और सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा दी। साथ ही पूर्व कैडेट्स को भी जीवन में उच्च मानक स्थापित करने के लिए निरंतर परिश्रम करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में सूबेदार मेजर अमर सिंह, प्रशिक्षण कार्यालय अधीक्षक रवि कपूर सहित अनेक सैन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सह संपादक – डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज़, हरिद्वार


3 Comments
So, you are talking about the Super 9 game huh? Give it a playthrough, seems legit enough to sink some time into when you are bored super 9 game.
Betsson Apuestas… that’s sports betting in Spanish, right? I’m ready to put some money on my favorite team! Place your bets here: betsson apuestas
MNL63? Alright, let’s see what you got! Always on the lookout for a new place to play. Might be great find! Check it out at : mnl63