कोटद्वार, पौड़ी (उत्तराखंड): आईसीएसई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कोटद्वार स्थित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
- वैष्णवी गुरुंग – 96.8% (जिला प्रथम)
- आद्रिका भंडारी – 96.6% (द्वितीय स्थान)
- वैष्णवी नयाल – 96% (तृतीय स्थान)
- जानवी नेगी – 95.8% (चौथा स्थान)
- वेदनासी रावत – 95.6% (पांचवां स्थान)
- अक्षरा वर्मा – 95.2% (छठा स्थान)
- सिद्धि अग्रवाल – 94% (सातवां स्थान)
- अनुभूति नेगी – 93.8% (आठवां स्थान)
- सूर्यांश बिष्ट – 93.6% (नौवां स्थान)
- सारा – 93% (दसवां स्थान)
इन शानदार परिणामों ने यह साबित कर दिया कि छात्राओं ने मेहनत, लगन और अनुशासन से सफलता की नई मिसाल कायम की है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर लिमिट ने सभी सफल विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।
अक्षरा वर्मा, जिन्होंने 95.2% अंक प्राप्त कर छठा स्थान हासिल किया, उनके पिता संदीप कुमार वर्मा (प्रवक्ता, रसायन विज्ञान) तथा माता डॉ. मीनाक्षी वर्मा (असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार) ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और इसे कठिन परिश्रम का परिणाम बताया।
इस उत्कृष्ट परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया कि कोटद्वार की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
रिपोर्ट: सह संपादक डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
📰 गुजरात प्रवासी न्यूज़, हरिद्वार

