प्रतापगढ़।
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट एसोसिएशन रानीगंज इकाई का गठन रविवार, 17 मई को तहसील परिसर रानीगंज में संपन्न हुआ। संगठन की बैठक में तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने भाग लेकर नई कार्यकारिणी का गठन किया। अध्यक्ष पद पर लगातार 18वीं बार वरिष्ठ पत्रकार बच्चा मिश्रा को चुना गया, जबकि महामंत्री पद की जिम्मेदारी पवन मिश्रा बनकटा को सौंपी गई।
बैठक में तहसील क्षेत्र के करीब 18 पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व इकाई को भंग कर नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।


नई कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल में राकेश तिवारी, पप्पू महराज, दीपक पाण्डेय, सुभाष विश्वकर्मा, बृजभूषण मिश्र एवं कृष्णमणि मिश्र को जिम्मेदारी दी गई। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी अनुभवी पत्रकारों को शामिल किया गया।
मीडिया प्रभारी के रूप में सचिन उपाध्याय एवं माधव मिश्रा को नियुक्त किया गया, जबकि संदीप मिश्रा को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन विस्तार की जिम्मेदारी जगदीश मोदनवाल एवं सुभाष यादव को दी गई। मनोज कुमार रजक को सहमंत्री बनाया गया।
सदस्य के रूप में राजकुमार, कृष्णमणि मिश्रा, सुरेंद्र बहादुर यादव, ओमप्रकाश पाण्डेय, देवदत्त उपाध्याय, शिवम मिश्रा, शमीम अहमद सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।


नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष बच्चा मिश्रा ने बताया कि आगामी 30 मई को पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित नागरिक मौजूद रहेंगे।
गुजरात प्रवासी न्यूज़
प्रतापगढ़ ब्यूरो चीफ : माधव मिश्रा की खास रिपोर्ट।

