सुरीर (मथुरा):
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित जाबरा टोल प्लाजा पर शुक्रवार को एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ सीओ ट्रैफिक आशीष शर्मा एवं टोल प्लाजा के एजीएम भरत सिंह राठौर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर एआरटीओ राजेश राजपूत तथा सतेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। रैली जाबरा टोल प्लाजा से प्रारंभ होकर राया इंटरचेंज तक गई और पुनः टोल प्लाजा पर आकर संपन्न हुई।
सुरक्षित ड्राइविंग और नियमों के पालन पर दिया गया जोर
टोल प्लाजा के एजीएम भरत सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का संदेश देना है।
वहीं टोल मैनेजर देवेन्द्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से आम यात्रियों में सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान टोल चौकी प्रभारी भुवनेश दीक्षित, सचिन वत्स, सतीश कुमार चाहर, सुनील यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार सोनी
गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा


1 Comment
I have learn a few just right stuff here. Definitely value bookmarking for revisiting. I wonder how so much effort you set to create such a fantastic informative site.