मांट, 16 दिसंबर 2025 — यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित मांट टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा अभियान चलाया। सी.ओ. मांट आशीष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने सघन वाहन चेकिंग और पैदल गश्त को अंजाम दिया।


अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस जवानों ने टोल प्लाजा के आस-पास ड्यूटी पर स्थित आम नागरिकों से भी बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति बनाए रखने की अपील की।
सी.ओ. आशीष शर्मा ने बताया कि यह सुरक्षा अभियान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती देने, अपराध को नियंत्रण में रखने तथा नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
इस दौरान पुलिस ने ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और सभी से सतर्क रहने को कहा।
गुजरात प्रवासी न्यूज़ — मुकेश सोनी


1 Comment
QQ88 – Sân chơi cá cược đẳng cấp châu Á, nơi hội tụ casino live, slot nổ hũ, thể thao và bắn cá. Trải nghiệm mượt mà, minh bạch, ưu đãi hấp dẫn mỗi ngày.