📍 सुरीर, मथुरा (उत्तर प्रदेश)
संयुक्त किसान मोर्चा की दो सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार, दिनांक 26 सितंबर 2025 को सुरीर स्थित महाराणा प्रताप पार्क, सेनानी गेट के पास एक महापंचायत का आयोजन किया गया।
इस महापंचायत में मथुरा, हाथरस, बुलंदशहर और नोएडा से आए पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
मुख्य दो मांगें :
-
सुरीर से टेटीगांव के मध्य यमुना एक्सप्रेसवे पर कट की व्यवस्था।
-
औहावा–सियारा के मध्य यमुना नदी पर पक्का पुल का निर्माण।
महापंचायत में निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार बृजेश कुमार को सौंपा गया।
यह कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चला, जिसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से समापन किया गया।
इस अवसर पर भाकियू भानू के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर किरण पाल सिंह, रामबाबू कटेलिया, अनिल शर्मा, मदन राघव, सत्यवीर प्रधान, कर्नल सिकरवार समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
✍️ संवाददाता – मुकेश सोनी
📺 गुजरात प्रवासी न्यूज़