मथुरा। टैक्स बार एसोसिएशन यूथ पंजी मथुरा का वार्षिक चुनाव एक स्थानीय होटल में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी एडवोकेट नवीन प्रकाश मित्तल एवं एडवोकेट नटवर वशिष्ठ द्वारा विधिवत रूप से कराया गया।
चुनाव अधिकारियों ने सर्वप्रथम समस्त सदस्यों को चुनाव संबंधी नियमों एवं पदों की जानकारी दी। इसके उपरांत सदस्यों से नाम प्रस्तावित करने का आग्रह किया गया। सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का चयन किया गया।
🔹 अध्यक्ष – सागर बंसल
🔹 महामंत्री – गोविंद सोलंकी
🔹 उपाध्यक्ष – सुरेश कुशवाह, मृदुल मोहन मित्तल
🔹 कोषाध्यक्ष – तपिश अग्रवाल
🔹 संयुक्त सचिव – नवीन बंसल, विकास बंसल
🔹 ऑडिटर – नितिन शर्मा
🔹 मीडिया प्रभारी – सागर कालरा
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उमेश अग्रवाल, आशीष कुमार लवानिया, मनीष गुप्ता, शुभम शर्मा, मोहित खंडेलवाल, लोकेश ठाकुर, रविकांत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – राहुल शर्मा
चैनल हेड, गुजरात प्रवासी न्यूज़ मथुरा

