टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश)
आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की प्राथमिक योजनाओं, लंबित प्रकरणों तथा विभागीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान संकल्प से समाधान अभियान, हायर सेकेंडरी/हाई स्कूल परीक्षाओं की तैयारियाँ, हिट एंड रन प्रकरणों में मुआवजा, मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, माननीय मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक से जुड़े बिंदु, कृषि विभाग अंतर्गत कृषि वर्ष 2026, पीएमडीडीकेवाई, फार्मर रजिस्ट्री, छिर धारा ग्राम योजना, डीएमएफ/डीएटीसीसी बैठकों में दिए गए निर्देशों का पालन, प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई), कर्मयोगी अभियान, सीएम हेल्पलाइन, कोर्ट एवं अवमानना प्रकरण, आयुष्मान भारत योजना, टीएल पत्रों पर की गई कार्यवाही तथा पिछली टीएल बैठक के निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें, जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित निस्तारण हो और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक अनिवार्य रूप से पहुँचे।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, एसडीएम जतारा श्री संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्री एस.के. तोमर, सुश्री अंजली शर्मा, श्री निशांत भूरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: पंकज कुमार गुप्ता
जिला: जालौन, उरई | राज्य: उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद


3 Comments
I have been exploring for a bit for any high quality articles or blog posts on this sort of house . Exploring in Yahoo I at last stumbled upon this website. Studying this information So i am happy to express that I’ve an incredibly just right uncanny feeling I came upon just what I needed. I most certainly will make sure to don’t fail to remember this web site and provides it a look regularly.
Very efficiently written information. It will be beneficial to anyone who utilizes it, including myself. Keep doing what you are doing – for sure i will check out more posts.
An impressive share, I simply given this onto a colleague who was doing somewhat evaluation on this. And he in actual fact purchased me breakfast because I found it for him.. smile. So let me reword that: Thnx for the treat! However yeah Thnkx for spending the time to discuss this, I really feel strongly about it and love studying more on this topic. If attainable, as you grow to be experience, would you mind updating your blog with more particulars? It’s extremely useful for me. Big thumb up for this blog submit!