पंकज कुमार गुप्ता
करनैलगंज गोण्डा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कल दोपहर यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिषद ने गुरुवार को ही परिणाम की तारीख और समय की घोषणा कर दी थी। शुक्रवार को घोषित रिजल्ट में हमारे परम मित्र की बेटी ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, स्कूल तथा जिले का गौरव बढ़ाया है। क्षेत्र के मुंडेरवा गांव निवासी पत्रकार पवन देव सिंह की बेटी उन्नति सिंह चित्रगुप्त इण्टर कॉलेज की छात्रा थी जिसने अपनी कठिन मेहनत की बदौलत जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उन्नति की इस कामयाबी पर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की ओर से बहुत-बहुत बधाई ढेर सारी शुभकामनाएं।
सह संपादक पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद


1 Comment
Feeling lucky? I’ve had some decent luck over at Phnice. Worth a shot if you’re looking for a new spot. Give phnice a try.