रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड)।
उत्तराखंड की सब-जूनियर अंडर-15 बालिका रग्बी टीम राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए भुवनेश्वर (ओडिशा) के लिए रवाना हो गई। टीम का प्रस्थान रुड़की रेलवे स्टेशन से किया गया, जहां खिलाड़ियों में खासा उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड की यह अंडर-15 बालिका टीम सब-जूनियर नेशनल रग्बी प्रतियोगिता में भाग लेगी। खिलाड़ियों को रवाना करते समय उत्तराखंड रग्बी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी ने टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खिलाड़ी पूरी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान में उतरें तथा राज्य का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं कोच आयुष सैनी, साहिल नेगी, फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह नेगी एवं वासु भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। टीम की इस उपलब्धि से उत्तराखंड के खेल जगत में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
रिपोर्ट / सब एडिटर : डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज़ | हरिद्वार


5 Comments
Downloaded f68game last week. Graphics are really sharp, and it’s pretty engaging. Not too hard to pick up either if you’re learning. Check it downloads here: f68game
Bet7klogin, eh? Easy enough to navigate, which is always a plus. Found some games I actually liked. Worth a shot if you’re lookin’ for somethin’ new. Login was smooth, too! bet7klogin
cw777game’s got some interesting stuff. The game selection is fairly wide and there is something for everybody. Might give it a try especially if you like more niche games. cw777game
Hello there, just was alert to your blog thru Google, and located that it is really informative. I’m gonna watch out for brussels. I’ll appreciate when you continue this in future. Many other people will probably be benefited out of your writing. Cheers!
Very good written post. It will be helpful to everyone who utilizes it, as well as yours truly :). Keep doing what you are doing – i will definitely read more posts.