राजगढ़ | भोपाल संभाग | मध्य प्रदेश
राजगढ़, 15 दिसम्बर 2025।
भोपाल संभाग के कमिश्नर श्री संजीव सिंह की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में किए जा रहे एसआईआर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जिले में किए गए एसआईआर कार्यों की सराहना करते हुए फील्ड स्तर पर बीएलओ द्वारा दिन-रात किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
कमिश्नर श्री संजीव सिंह ने निर्देश दिए कि जो मतदाता स्थायी अथवा अस्थायी रूप से पलायन कर चुके हैं, उनका चिन्हांकन कर फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नो-मैपिंग क्षेत्रों में नोटिस जारी कर सभी ईआरओ द्वारा सुनवाई सुनिश्चित करने तथा कहीं भी पाई जाने वाली विसंगतियों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने कहा कि आगामी दो दिन एसआईआर कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस अवधि में रिकॉर्ड की गहन और पुख्ता जांच की जाए। एईआरओ को निर्देशित किया गया कि वे एसआईआर कार्यों की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग करें तथा 15 से 20 बूथों का क्रॉस-चेक अवश्य करें।
उन्होंने विशेष रूप से स्थायी पलायन एवं नो-मैपिंग क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी पात्र मतदाताओं की एसआईआर में शत-प्रतिशत मैपिंग हो।
बैठक के दौरान कमिश्नर श्री संजीव सिंह ने जनप्रतिनिधियों से बीएलओ की संख्या की जानकारी भी ली तथा निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप एसआईआर प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सभी ईआरओ एवं एसडीएम को उचित दस्तावेजीकरण, पुनः जांच और शुद्ध व प्रमाणिक डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी एवं प्रतिनिधि
-
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी – डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा
-
भाजपा – श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, श्री अमित शर्मा
-
कांग्रेस – श्री राशिद जमील
-
बसपा – श्री रघुवीर सिंह
रिपोर्ट: पंकज कुमार गुप्ता
जिला: जालौन, उरई
राज्य: उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद


3 Comments
78WIN คือแพลตฟอร์มความบันเทิงออนไลน์ครบวงจร อัดแน่นด้วยเกมสล็อตแตกง่าย คาสิโนสดถ่ายทอดสด กีฬา หวย และอีกมากมาย เว็บไซต์ใช้งานง่าย ปลอดภัย รองรับทุกอุปกรณ์ การเงินมั่นคง รวดเร็ว โปร่งใส มาพร้อมโปรโมชั่นสุดคุ้มและสิทธิพิเศษสำหรับสมาชิก VIP พร้อมทีมงานดูแลตลอด 24 ชั่วโมง.
Alright gamers. Quick tip: Check out s55game! You might find your jam here. Find your jam on s55game . This is exciting!
8855betcassino, fala sério, um cassino desse não se vê todo dia! Gráficos de primeira, jogos que viciam e uma experiência que te transporta pra Las Vegas! Corre pro 8855betcassino.