जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2023 के 15 वें दिवस में अण्डर 14, 17 एवं 19 (बालक-बालिका) आयु वर्ग में बाॅक्सिंग खेल विधा की प्रतियोगिताओं का आयोजन पन्ना लाल भल्ला म्यु0 इण्टर काॅलेज, देवपुरा, हरिद्वार में किया गया। जिसके आज आयोजित मैचों के कुछ परिणाम निम्नवत् रहे

अण्डर-19 बालक वर्ग में आयोजित बाक्सिंग प्रतियोगिता में भार वर्ग 56 से 60 कि0ग्रा0 में धु्रव सिंह प्रथम एवं अमित लाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भार वर्ग 60 से 64 कि0ग्रा0 में आदित्य प्रथम एवं प्रतीक गुसांई द्वितीय स्थान पर रहे। भार वर्ग 64 से 69 कि0ग्रा0 में दुष्यन्त चैधरी प्रथम एवं शिवम जोशी द्वितीय स्थान पर रहे।शेष आयु एवं भार वर्गों की प्रतियोगितायें गतिमान रही जिनमे कल निर्णय आने हैं।
ताईक्वांडो प्रतियोगिता में आये खिलाड़ियों का भार मापन कर वर्गवार पंजीकरण किया गया, जिसकी प्रतियोगिता कल दिनाँक 13.12.2023 को आयोजित होंगी। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र तथा नगद पुरूष्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डाॅ0 विशाल गर्ग, अध्यक्ष जिला बाॅक्सिंग संघ, श्री प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, हरिद्वार, रेफरी श्री नवीन कुमार, भूतपूर्व आर्मी कोच, श्री अमित कुमार, श्री विश्वास सक्सैना, श्री सुमित खेल प्रशिक्षक, श्री समीर खेल प्रशिक्षक युवा कल्याण विभाग के अवैतनिक व्यायाम प्रशिक्षक, पी0आर0डी0 स्वयंसेवक एवं अन्य आॅफिशल तथा युवा कल्याण विभाग का समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा।

2 Comments
Very informative and funny! For further reading, check out: DISCOVER HERE. What’s your take?
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!