अहमदाबाद / जयपुर।
बसंत पंचमी एवं खंडेलवाल दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा एवं अखिल भारतीय खंडेलवाल सुमधुरा सखी सहेली मंच के संयुक्त तत्त्वावधान में वंदे मातरम् पर आधारित लगभग 8 मिनट 40 सेकंड की डॉक्युमेंट्री फिल्म का भव्य ऑनलाइन लोकार्पण किया गया।
इस डॉक्युमेंट्री का लोकार्पण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश चन्द्र गुप्ता (तूँगा वाले) ने किया। यह डॉक्युमेंट्री सखी सहेली मंच की कोलकाता इकाई की सुचेता संकूनिया द्वारा निर्मित है।
कार्यक्रम की स्क्रिप्ट सुधा रावत ने लिखी, परिकल्पना व निर्देशन मधु खंडेलवाल का रहा, जबकि वीडियोग्राफी एवं एडिटिंग मधु काठ एवं अर्चना झालानी ने की।
सखी सहेली मंच की राष्ट्रीय संयोजक मधु खंडेलवाल ने बताया कि देशभर में मंच की 130 शाखाएँ सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को साधुवाद देते हुए कहा कि वंदे मातरम् पर बनी यह डॉक्युमेंट्री देशप्रेम की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है और समाज को प्रेरणा देती है।
उन्होंने यह भी बताया कि संगठन द्वारा वंदे मातरम् विषय पर 60 से अधिक वीडियो बनाए जा चुके हैं, जो अपने आप में एक सराहनीय उपलब्धि है।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं राष्ट्रीय संत श्री श्री 1008 सुंदर दास जी महाराज के चित्र पर रश्मि ठाकुरिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर संजीव कट्टा, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा ने शुभकामनाएँ देते हुए आगे भी ऐसे रचनात्मक व राष्ट्रभक्ति से जुड़े प्रयासों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
वहीं राम निरंजन खुटेटा (खंडेलवाल), प्रधान संपादक, महासभा पत्रिका ने सभी को बधाई दी।
प्रो. रमेश कुमार रावत, कुल सचिव, सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी एवं महासभा प्रवक्ता ने कहा कि भविष्य में भी देशभक्ति आधारित कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन होना चाहिए।
शरद फरसोइया, राष्ट्रीय युवा संयोजक (जयपुर) ने डॉक्युमेंट्री को देशभक्ति की प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अनेक राज्यों तथा कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम जैसे प्रमुख शहरों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं आजीवन सदस्य जुड़े। सभी ने सखी सहेली मंच के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
ब्यूरो चीफ: गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद
वेबसाइट: www.gujaratpravasinews.com


4 Comments
QQ88 mang đến nền tảng giải trí trực tuyến tối ưu trải nghiệm, chú trọng hiệu quả vận hành và sự thoải mái trong mỗi lần đăng nhập.
опубликовано здесь [url=https://vodkabett.com/]водкабет[/url]
Hi there friends, fastidious piece of writing and fastidious arguments
commented here, I am really enjoying by these.
Very nice post. I just stumbled upon your blog and wished to say that
I have truly enjoyed surfing around your blog posts.
In any case I will be subscribing to your rss feed and I hope you write again very soon!