झबरेड़ा, हरिद्वार (उत्तराखंड)।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, लाठरदेवाहूण के छात्र-छात्राओं का एक दल देहरादून स्थित रीजनल साइंस सेंटर विज्ञान धाम के शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना तथा उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ विज्ञान के व्यवहारिक प्रयोगों से अवगत कराना रहा।
रीजनल साइंस सेंटर विज्ञान धाम पहुँचने पर विद्यार्थियों ने वहां स्थापित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, यांत्रिक उपकरण, ऊर्जा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान एवं पर्यावरण से संबंधित प्रदर्शनों को नजदीक से देखा। विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े कई सिद्धांतों को प्रत्यक्ष प्रयोगों के माध्यम से समझा, जिससे उनकी जिज्ञासा और ज्ञान में वृद्धि हुई।
इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रयोग और मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा विज्ञान को दैनिक जीवन से जोड़कर समझाया। छात्र-छात्राओं ने इस अवसर को अत्यंत ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि ऐसे भ्रमण उन्हें विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से समझने में मदद करते हैं।


इस अवसर पर पीएम श्री प्रभारी विपुल सालार, एस. के. राठौर, सूरजभान, प्रताप नारायण, अनीता, अलका रानी, तनु एवं उस्मान सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ से पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के बौद्धिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में सहायक होते हैं तथा उनमें नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देते हैं।
विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक यात्राओं के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
रिपोर्ट : डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज़, हरिद्वार


1 Comment
Howdy very cool blog!! Man .. Beautiful .. Superb .. I will bookmark your site and take the feeds also?KI’m glad to find so many helpful info here within the put up, we’d like develop extra strategies on this regard, thank you for sharing. . . . . .