रुड़की/हरिद्वार, उत्तराखंड।
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) हरिद्वार, उत्तराखंड द्वारा रुड़की ब्लॉक में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। ‘फिट इंडिया’ मिशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंजलि रानी के नेतृत्व में आयोजित इस साइकिल रैली में रॉयल यूथ क्लब के अनेक युवा एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नियमित साइकिल चलाने के लाभों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंजलि रानी ने कहा कि ‘फिट इंडिया’ अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित व्यायाम, योग और साइकिलिंग जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। साइकिल चलाने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा ‘फिट इंडिया’ अभियान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। साइकिल एक ऐसा साधन है जो स्वास्थ्य, पर्यावरण और आर्थिक बचत—तीनों दृष्टिकोणों से लाभकारी है। इसलिए सभी नागरिकों को अधिक से अधिक साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “साइकिल अपनाएं, स्वास्थ्य और पर्यावरण बचाएं” का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया। युवाओं ने फिटनेस को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यक्तिगत स्तर पर योगदान देने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में सुशांत मौर्य, शिवानी, सोनिया, कोमल, दक्ष, अभिनव, देवांशी, अनु, काजल, प्रियंका, कीर्तिका, कार्तिक, अंकित, स्नेहा, अभि, आयुष, हिमांशु, बिलाल, रितिक, आयुषी, दिव्या सहित बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागियों नेसहभागिता की।
विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने तथा फिट इंडिया अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
रिपोर्ट : डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
सह संपादक, गुजरात प्रवासी न्यूज़
हरिद्वार, उत्तराखंड
www.gujaratpravasi.com




9 Comments
Ai đang tìm hiểu thì có thể truy cập https://fly88.co.com/ để xem chi tiết hơn.
Site https://admlihoslavl.ru/
посмотреть на этом сайте [url=https://vodka-bet-058.top]vodka bet casino[/url]
Эта публикация посвящена актуальным вопросам современной медицины и здравоохранения. Мы обсудим новейшие технологии диагностики и лечения, а также их влияние на продолжительность и качество жизни. Читатель найдет здесь информацию о научных исследованиях и перспективных разработках, доступно изложенную для широкой аудитории.
Ссылка на источник – [url=https://wedding42.ru/osnovnye-metody-lecheniya-alkogolizma/]вывод из запоя тверь[/url]
Treat yourself to the distinguished experience of our handpicked casino games to marvel https://kazdoctor.kz/
apartment for rent in international city https://winterburst-official.com under construction projects in dubai
https://www.thechechenpress.com//media/pgs/?opisanie_filymov_982.html
Также рекомендую вам почитать по теме – http://avtomaxi22.ru/ .
И еще вот – [url=https://admlihoslavl.ru/]https://admlihoslavl.ru/[/url] .
Treat yourself to the distinguished experience of our handpicked casino games to marvel https://taumaigroup.kz/