स्थान: मुंगरा बादशाहपुर, उत्तर प्रदेश
मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के सराय पंवारा स्थित कंपोजिट विद्यालय में समाजसेवी श्री पंकज तिवारी द्वारा बच्चों को कॉपी, पेंसिल एवं खेलकूद सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
समाजसेवी श्री पंकज तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गांव के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम और निजी विद्यालयों के छात्रों जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं, इन्हें समय-समय पर प्रोत्साहन और सहयोग देना हम सबकी जिम्मेदारी है।”
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। खेल सामग्री मिलने से छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय परिवार ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर समाजसेवी अनिल चौबे, बीडीसी विक्रमादित्य त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक राकेश चंद्र पांडेय, आलोक मिश्रा, रोहित कुमार यादव, ओम प्रकाश यादव, अनिल कुमार पांडेय, यज्ञ प्रसाद बिंद, दान बहादुर सरोज, गीता देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक श्री शैलेश कुमार ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
गुजरात प्रवासी न्यूज़
ब्यूरो चीफ – माधव मिश्रा की खास रिपोर्ट


4 Comments
QQ88 là cổng truy cập giải trí trực tuyến tối ưu tốc độ, giao diện mượt và mang lại trải nghiệm ổn định cho người dùng.
Just snagged the betrupeesapk. Fingers crossed I can finally win some actual rupees! Wish me luck guys!
Anyone used citibet88 before? Looking for a reliable betting place. Let me know your experiences!
Thinking of hitting up lobocasino this weekend. Heard they have awesome slots. Time to win some serious dough!