कानपुर नगर | दिनांक : 18.02.2026
कानपुर में बार चुनाव की मतगणना प्रक्रिया बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। विभिन्न पदों के लिए खड़े प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की काउंटिंग निर्धारित नियमों के तहत की जा रही है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
इस दौरान पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा तथा अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) संकल्प शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल का भ्रमण कर सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद प्रत्याशियों और संबंधित व्यक्तियों से फीडबैक भी लिया।
पुलिस प्रशासन का स्पष्ट प्रयास है कि मतगणना प्रक्रिया तथा उसके पश्चात की सभी कार्यवाही पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। अब तक काउंटिंग प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो रही है।विशेष उल्लेखनीय है कि मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया नामित अधिकारियों द्वारा कराई जा रही है, जिनमें से अधिकांश सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी हैं। उनके द्वारा निर्धारित नियमों और प्रक्रिया का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
मतगणना स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है तथा पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है।
रिपोर्ट : पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन (उरई)
राज्य – उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद


3 Comments
Orhantepe su kaçak tespiti Dairemizde yaşanan su kaçağını bulmak için gelen ekip çok bilgiliydi. Her aşamayı detaylı açıkladılar. Nazan E. https://www.pbksb-ilms.com.my//?p=5261
Arnavutköy su kaçağı tespiti Beyoğlu’ndaki evimdeki su kaçağını bulmaları çok zor oldu ama cihazları çok etkiliydi. https://aaim.co.in//?p=89848
İstanbul da kaçak su tespiti Üsküdar’daki evimde yaşadığım su kaçağı sorununu kısa sürede çözdüler. Teşekkür ederim! https://kinglouis.fr/?p=3167