जयपुर। अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की ओर से “स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करो, कड़ी मेहनत से नहीं” विषय पर राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन महासभा के राष्ट्रीय युवा संयोजक श्री शरद फरसोइया एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।
इस सफल आयोजन पर महासभा के अध्यक्ष श्री रमेश चन्द्र गुप्ता (तूँगा वाले) तथा मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजीव कट्टा ने हार्दिक बधाई एवं साधुवाद प्रेषित किया।
वर्कशॉप विशेष रूप से समाज के कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। मुख्य वक्ताओं में —
महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी तथा Sikkim Professional University, गंगटोक (सिक्किम) के कुलसचिव प्रोफेसर रमेश कुमार रावत
राजकीय बालिका पी.जी. महाविद्यालय, उज्जैन (Vikram University) के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर (डॉ.) दिनेश चंद्र भूखमारिया
Pandit Ravishankar Shukla University, छत्तीसगढ़ से संबद्ध डॉ. जे. बी. सिंह ग्रुप ऑफ स्कूल के अकादमिक निदेशक श्री अभिषेक दूसाद
ने विद्यार्थियों को स्मार्ट स्टडी तकनीक, परीक्षा की प्रभावी तैयारी, टाइम एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट तथा सफलता हेतु जीवन कौशल पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्यगण —
श्री चंद्र प्रकाश खंडेलवाल (प्रधानमंत्री),श्री गंगा राम खंडेलवाल (कोषाध्यक्ष),श्री राम निरंजन खुटेटा (प्रधान संपादक, महासभा पत्रिका), श्री राम बाबू गुप्ता (सह प्रभारी, पत्रिका),श्री रमेश चंद खंडेलवाल (भवन संयोजक),श्रीमती मधु खंडेलवाल (संयोजक, खंडेलवाल सुमधुरा सखी सहेली मंच),श्री अर्पित गुप्ता (मीडिया संयोजक, युवा इकाई, उज्जैन),
श्री रतनदीप खंडेलवाल (गूगल मीट सहयोगी),श्री ब्रज मोहन वैध,श्री नंदकिशोर फरसोइया,श्री राजेश तम्बोलिया,
श्री शंकर ताम्बी,श्री सचिन बडाया,श्री पंकज रावत,श्री अनुराग पितलिया,श्री सौरभ ताम्बी,श्री सौरभ दुसाद,डॉ. अंशुल खुटेटा,
श्री ओमप्रकाश कूलवाल,श्री प्रतीक फरसोइया,श्री अंकेश तम्बोलिया,श्री विकास काठ,श्री यश कट्टा,श्री प्रियंक धोकरिया,
श्री केशव देव आकड़,श्री राहुल डगायच,श्री राहुल गुप्ता,श्री अमित बड़गोती,श्री अर्पित गुप्ता,सीए गौरव डांस,श्री रोहित गुप्ता,
श्री यश बैद,श्री शुभम गुप्ता,श्री अंकित बड़गोती,श्री अविनाश काठ,श्री अंकित बडाया,श्री अमित जसोरिया,श्री गौरव मचीवाल,
श्री अतुल ताम्बी,श्री मयंक झालानी,श्री श्रीकांत सामरिया,श्री त्रिपुर गोटेवाला सहित कार्यकारिणी सदस्यगण एवं संयोजकगण उपस्थित रहे।
राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश सहित कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम एवं राजनांदगांव जैसे प्रमुख शहरों से विद्यार्थियों, पदाधिकारियों, आजीवन सदस्यों एवं समाज के शिक्षाविदों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे शैक्षणिक आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा व्यक्त की।
📍 ब्यूरो चीफ
गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद
🌐 www.gujaratpravasi.com

