रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड)। देहरादून में आयोजित उत्तराखंड सीनियर एथलेटिक्स मीट में हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित ड्रीम ओलंपिक स्पोर्ट्स अकैडमी के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अकैडमी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक एवं दो कांस्य पदक जीतकर न केवल अपने संस्थान बल्कि पूरे हरिद्वार जिले का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता के दौरान अकैडमी के खिलाड़ी विक्रम चौधरी ने 110 मीटर हर्डल रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग में आयशा रहमान ने 100 मीटर हर्डल रेस में शानदार दौड़ लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबलों में बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त आकाश चौहान ने 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। वहीं देव चौधरी ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से अकैडमी सहित पूरे खेल जगत में खुशी का माहौल है।
ड्रीम ओलंपिक स्पोर्ट्स अकैडमी के प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि अकैडमी के खिलाड़ी राज्य स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में यही खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करेंगे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
रिपोर्ट : डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
सह संपादक, गुजरात प्रवासी न्यूज़, हरिद्वार


4 Comments
Üsküdar Acil Su Kaçağı Tespiti Su kaçağı raporu çok detaylı hazırlanmış, komşulara da gösterdim. https://lasirenaperdida.es
like this https://www.houseofnova.nl
find more information https://www.houseofnova.nl/collections/tryptamines
https://www.maivona.com/solntsezaschita/kakoj-solntsezaschitnyj-krem-dlya-litsa-luchshe-vybrat-i-zachem-on-nuzhen