जयपुर, 21 मई 2026 | रिपोर्ट ब्यूरो, गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद
जयपुर से प्रकाशित मीडिया जर्नल कम्युनिकेशन टुडे के तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा “यादों में श्रद्धेय कल्याण कोठारी” में देशभर के वरिष्ठ पत्रकारों, मीडिया शिक्षकों, जनसंपर्क विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, साहित्यकारों तथा उनके मित्रों एवं शुभचिंतकों ने श्रद्धेय कल्याण कोठारी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में वक्ताओं ने कल्याण कोठारी जी के चार दशकों से अधिक लंबे पत्रकारिता जीवन, विकास संचार, जनसंपर्क तथा सामाजिक संवाद के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने उन्हें सिद्धांतनिष्ठ, संवेदनशील, अनुशासित तथा समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता रखने वाला व्यक्तित्व बताया।
कार्यक्रम का प्रारंभ राजस्थान विश्वविद्यालय के जनसंचार केंद्र के पूर्व अध्यक्ष प्रो. संजीव भानावत के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि कल्याण कोठारी जी केवल वरिष्ठ पत्रकार और जनसंपर्क विशेषज्ञ ही नहीं थे, बल्कि वे मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक सरोकारों और वैचारिक प्रतिबद्धता के सजग प्रतिनिधि थे। उन्होंने कहा कि कोठारी जी का व्यक्तित्व अत्यंत आत्मीय, संवादधर्मी और ऊर्जावान था तथा वे समाज और मीडिया के बीच सार्थक संवाद के समर्थक थे।
वरिष्ठ पत्रकार-साहित्यकार राजीव टिक्कू (दिल्ली), राजेंद्र बोड़ा, डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, अशोक चतुर्वेदी (जयपुर) एवं प्रो. रमेश कुमार रावत, कुलसचिव, सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गंगटोक, सिक्किम ने सामाजिक सरोकारों और जनचेतना के क्षेत्र में कल्याण कोठारी जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकारिता को सदैव समाज परिवर्तन के माध्यम के रूप में देखा। पश्चिम बंगाल से यूनीसेफ से जुड़ी सुचोरिता बर्धन ने कोठारी जी की कार्यक्षमता, संगठन क्षमता तथा प्रत्येक आयोजन में उनकी कल्पनाशील भूमिका को रेखांकित किया।
मीडिया शिक्षा से जुड़े वरिष्ठ शिक्षकों प्रो. मृणाल चटर्जी (भुवनेश्वर), प्रो. हरीश कुमार, प्रो. निशा पवार (कोल्हापुर), प्रो. तनु डंग (दिल्ली), डॉ. ऋचा यादव (जयपुर), प्रो. उषा साहनी तथा डॉ. पृथ्वी सेंगर (मेरठ) ने अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि कल्याण कोठारी जी सिद्धांतनिष्ठ, स्पष्टवादी और अनुशासित व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा कि वे अकादमिक गुणवत्ता, सामाजिक मूल्यों तथा युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रति अत्यंत सजग रहते थे।
जयपुर के वरिष्ठ छायाकार महेश स्वामी ने कोठारी जी को आत्मीय मित्र और संवेदनशील व्यक्तित्व बताते हुए उनके साथ बिताए अनेक स्मरणीय क्षण साझा किए। पीआरएसआई, दिल्ली के गुरु मुख सिंह बावा ने जनसंपर्क और सामाजिक संवाद के क्षेत्र में उनके योगदान का उल्लेख किया।
बाबा आम्टे दिव्यांग विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति डॉ. देव स्वरूप, एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, दिल्ली के प्रो. अशोक ओगरा तथा वाराणसी के नरेंद्र मेहता ने अपने संदेशों में कहा कि कल्याण कोठारी जी ने पत्रकारिता और जनसंपर्क को केवल पेशा नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता, मानवीय मूल्यों और जनभागीदारी का माध्यम माना। दिल्ली दूरदर्शन एवं आकाशवाणी की एंकर डॉ. प्रियंका कटारिया तथा युवा पत्रकार भारती पारीक ने उन्हें युवा प्रतिभाओं के प्रेरणास्रोत के रूप में याद किया।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान परिवारजनों, मित्रों और सहयोगियों द्वारा भेजे गए संदेश भी पढ़े गए, जिनमें कोठारी जी की आत्मीयता, सामाजिक प्रतिबद्धता, मानवीय दृष्टि और मित्रवत व्यवहार को भावुकता के साथ स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कल्याण कोठारी जी की स्मृतियाँ सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।
कार्यक्रम के अंत में कल्याण कोठारी जी के पुत्र पुनीत कोठारी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्मृतियाँ परिवार के लिए भावनात्मक संबल हैं।
कार्यक्रम में श्रद्धेय कल्याण कोठारी जी की सहधर्मिणी हंसा कोठारी, गौहाटी के प्रो. अंकुरण दत्ता, दिल्ली के प्रो. राकेश गोस्वामी, भोपाल के प्रो. पीयूष दत्ता, जयपुर की डॉ. अदिति पारीक तथा मेरठ के सुरेंद्र कुमार अघाना सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
4 Comments
Hello! Someohe in mmy Myspac group sharred ths site wit uus sso I cam to gige
iit a look. I’m definitely lolving tthe information. I’m bookmaarking and will bee tweetring this too myy followers!
Outstanding blig and wonderful stye aand design.
What’s up, jjust wanted too say, I enjoyed thijs post. It waas funny.
Keep on posting!
I’m glne tto conbey my littloe brother, tnat he shoupd alseo ppay
a visit this webpage oon reegular basis tto obtaain updaed froom hottest reports.
Alsso vissit mmy web bblog roloxxx.com
Aw, this waas aan etremely nnice post. Findung thhe tiume andd actual effort too create a ttop noych article… but
whaat can I say… I procrastinate a lot aand don’t seem too gett anything
done.
Allso viisit mmy blog: xxxx vikdeos (Klaus)