झबरेड़ा। हरिद्वार। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा हूण नारसन के संयोजन से एक दिवसीय केरियरएवं गाइडेंस कार्यशाला संपन्न हुई। इस कार्यशाला में एस आई ग्लास फैक्ट्री के विशेषज्ञ एच आर और एडमिन रणवीर सिंह नेगी, प्रवीण सोही हेड सेक्शन, दीपक गुप्ता हेड सेक्शन इलेक्ट्रिक, संजय सिंह हेड सेक्शन तकनीकी, मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित होकर हाथ छात्रों को भविष्य के प्रति सचेत करते हुए अपने अनुभव साझा किया। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य संदीप वर्मा ने पुष्प कुछ प्रदान करके किया इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष सुदेश पाल तथा पीटीए अध्यक्ष ज्ञानचंद जोशी ने उपस्थित होकर मंच को साझा किया।कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण तथा स्टार्टअप इंडिया जैसे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई एवं क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई। क्विज प्रतियोगिता में विजेताअनामिका, वैभव कुमार , काजल , अनुष्का, वरुण, आयुष , श्वेता, निशा तथा स्वाती को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।

कार्यशाला में मंच का संचालन दिनेश सिंह ने किया इस अवसर पर विपुल सालार, सुरेंद्र कुमार राठौर, सुरेश प्रसाद, सुशील चौधरी, प्रताप नारायण, अरुण राठी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अलका रानी, अनीता रानी,बीना देवी, आलोक कुमार द्विवेदी, पंचराम चमोली , राकेश कुमार शर्माआदि उपस्थित रहे।




2 Comments
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.