उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (UPFNA) द्वारा न्यू जर्सी में उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। यह आयोजन इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि भारत और अमेरिका के बाहर पहली बार उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया, जिसने वैश्विक स्तर पर यूपी की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई दी।
इस पावन अवसर पर योगी आदित्यनाथ का स्नेह, आशीर्वाद एवं प्रेरणादायक संदेश प्रवासी उत्तर प्रदेशवासियों को प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि विश्वभर में बसे उत्तर प्रदेशवासी प्रदेश की संस्कृति, संस्कार और परंपराओं के सशक्त संवाहक हैं।

इस अवसर पर UPFNA को देश–विदेश के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के शुभकामना संदेश प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से—
जीतन राम मांझी,
मनोज सिन्हा,
आरिफ मोहम्मद खान,
जयवीर सिंह,
जे.पी.एस. राठौर,
दया शंकर सिंह,
डॉ. दया शंकर मिश्रा,
डॉ. डी. पी. जी,
कृष्ण पाल पंवार,
डॉ. अरविंद शर्मा,
प्रो. आर. बी. सिंह,
देवकीनंदन ठाकुर,
प्रबल प्रताप सिंह शामिल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे—
पीयूष सिंह
एवं डेरेक आर्मस्टेड।
कार्यक्रम को FIA, VHP America, Bajana, UPAGP और Friends of Gujarat जैसे प्रमुख सामुदायिक संगठनों का सहयोग प्राप्त हुआ।
विशेष उल्लेखनीय रहा कि राज्य-स्तरीय आपात स्थिति और –14 डिग्री सेल्सियस के अत्यधिक ठंडे मौसम के बावजूद प्रवासी उत्तर प्रदेशवासियों ने अपार उत्साह, श्रद्धा और एकजुटता के साथ उत्तर प्रदेश दिवस मनाया।


कार्यक्रम का सफल समन्वय प्रशांत के. एस. दीक्षित द्वारा किया गया। मंच संचालन नीता त्यागी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमित गुप्ता ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ट्रस्टीगण डॉ. शिव शाही एवं अमित कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में अल्पना सिंह, अल्पना पाठक और सौरभ गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों का सक्रिय सहयोग रहा।
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में “वंदे मातरम्” गीत की सामूहिक प्रस्तुति दी गई, जो इसके 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अत्यंत भावपूर्ण और देशभक्ति से ओतप्रोत रही।
साथ ही, अयोध्या स्थित श्री रामलला मंदिर का पावन प्रसाद उपस्थित श्रद्धालुओं में वितरित किया गया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और भक्तिमय बन गया।
न्यू जर्सी में आयोजित यह उत्तर प्रदेश दिवस समारोह सांस्कृतिक गौरव, एकता, श्रद्धा और विश्वभर में बसे उत्तर प्रदेशवासियों के मजबूत संबंधों का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।
रिपोर्ट: किशोर मोहन गुप्ता
गुजरात प्रवासी न्यू,जलखनऊ

