शेरगढ़, छाता (मथुरा)
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक रविवार को शेरगढ़ में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन छाता तहसील के कस्बा शेरगढ़ स्थित चंचल ज्वैलर्स, मुख्य बाजार की दुकान पर किया गया, जिसमें मथुरा जनपद की छाता इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की।



बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किए गए। उपस्थित पत्रकारों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती पर विशेष जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनकी आवाज को सशक्त बनाने के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय व संगठित किया जाएगा।
27 मई को पत्रकार सम्मेलन



बैठक में आगामी 27 मई को ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के अवसर पर चौमुहां में आयोजित होने वाले पत्रकार सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियां और तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इसके अलावा पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, प्रशासनिक समन्वय, तथा ग्रामीण क्षेत्रों में समाचार संकलन के दौरान आने वाली चुनौतियों पर भी गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन के माध्यम से पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के प्रयास तेज किए जाएंगे।
इस अवसर पर ग्रापए जिलाध्यक्ष मथुरा विनोद अग्रवाल, छाता तहसील अध्यक्ष विक्रम सैनी, तहसील महामंत्री सत्यपाल
सिसोदिया, खेमचंद मंगला, मानवेंद्र चौधरी, दीपक बंसल, सत्यवीर सिसोदिया, गोपीनाथ तिवारी, संतोष कश्यप, कपिल गर्ग, तरुण सिसोदिया सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ मुकेश सोनी
गुजरात प्रवासी न्यूज, मथुरा
www.gujaratpravasi.com


1 Comment
I do accept as true with all the ideas you have presented on your post. They are really convincing and will certainly work. Nonetheless, the posts are too quick for novices. May you please extend them a little from next time? Thanks for the post.