मथुरा / शेरगढ़
मौसम परिवर्तन के चलते बढ़ रही बीमारियों को देखते हुए केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी के निर्देश पर केएम अस्पताल द्वारा शेरगढ़ कस्बे में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
ग्रामीण क्षेत्रों में बदलते मौसम के कारण बुखार, खांसी-जुकाम, आंखों के संक्रमण, हड्डी एवं स्त्री रोग जैसी समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं। ऐसे में केएम अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम गांव-गांव पहुंचकर लोगों का परीक्षण कर रही है।
शिविर के दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों — डा. दीपक, डा. चन्द्रा एवं डा. भावेश — ने हड्डी रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग सहित सामान्य बीमारियों से पीड़ित महिला, पुरुष और बच्चों की जांच की तथा सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं।
ग्रामीणों ने अपने गांव में विशेषज्ञ चिकित्सकों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी के इस प्रयास की सराहना की।
कुलाधिपति किशन चौधरी ने कहा कि, हमारा प्रयास है कि मथुरा जिले के ग्रामीणों को समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे उनका समय और धन दोनों की बचत हो। केएम अस्पताल ब्रजवासियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सदैव कटिबद्ध है।”
ज्ञात हो कि मथुरा जनपद के दर्जनों गांवों में अब तक निःशुल्क स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जा चुके हैं और आने वाले समय में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
शिविर के सफल संचालन में मार्केटिंग मैनेजर आमीन खान, पीआरओ दीपक कंसल एवं शाबीर सहित अन्य सहयोगियों की विशेष भूमिका रही।
रिपोर्ट: चौधरी प्रेम सिंह कुंतल
गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा


2 Comments
QQ88 – Cổng game cá cược trực tuyến nổi bật với kho trò chơi phong phú: Thể thao, Live Casino, Nổ hũ, Bắn cá, Xổ số. Nạp rút nhanh, bảo mật cao, trải nghiệm mượt mà.
QQ88 là điểm đến quen thuộc của cộng đồng bet thủ nhờ hệ thống minh bạch, kèo cược cạnh tranh và trải nghiệm mượt trên mọi thiết bị. Hỗ trợ 24/7, chơi là mê.