चोमू।
पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से समाज के पीड़ित वर्ग के दुःख दूर करें और आम जनता से आशीर्वाद प्राप्त करें—यह विचार अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी तथा सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गंगटोक (सिक्किम) के कुल सचिव प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने व्यक्त किए।
अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की ओर से चोमू शहर स्थित गढ़ गणेश मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चोमू प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं नगर के पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रो. रावत ने सिक्किम के हिमालयी प्राकृतिक ओंकार लिखित पंचमुखी रुद्राक्ष की कंठी पहनाकर पत्रकारों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. रावत ने एकमुखी से चौदहमुखी रुद्राक्ष के आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान शिव ने अपने भक्तों के कष्ट हरने हेतु अपने आँसुओं से बहुमुखी रुद्राक्ष प्रदान किए, उसी प्रकार पत्रकारों को भी अपनी कलम रूपी स्याही की बूँदों से ऐसी स्वस्थ पत्रकारिता करनी चाहिए, जिससे आमजन को राहत मिले और पीड़ित जनता आशीर्वाद प्रदान करे।
इस अवसर पर गढ़ गणेश मंदिर के पुजारी बालकृष्ण शर्मा, एडवोकेट पुष्पमित्र भारद्वाज, राकेश माहेश्वरी, कमल माहेश्वरी, नव निर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. के. एल. कुमावत, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, पत्रकार डॉ. सीताराम कुमावत, गोविंद सैनी, अमित कुमावत, गोविंद तिवाड़ी, राजेंद्र सैनी, मदन सैनी, युवराज कुमावत सहित अनेक पत्रकारों को चोमू नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम पर अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता (तूँगा वाले), मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कट्टा, प्रधानमंत्री चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष गंगाराम खंडेलवाल, प्रधान संपादक राम निरंजन खुटेटा, राष्ट्रीय युवा संयोजक शरद फरसोइया, सह प्रभारी राम बाबू गुप्ता, भवन संयोजक रमेश चंद खंडेलवाल, सुमधुरा सखी सहेली मंच की संयोजक मधु खंडेलवाल सहित देशभर के विभिन्न राज्यों एवं प्रमुख शहरों से महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाजबंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने इस प्रकार के धार्मिक व सामाजिक आयोजनों को निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
ब्यूरो चीफ
गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

