मथुरा (सुरीर) — पौराणिक एवं धार्मिक आस्था के केंद्र वंशीवट के ऐतिहासिक महत्व को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। परिषद के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने वंशीवट क्षेत्र में बनी अवैध कुटियाओं को ध्वस्त कराया, साथ ही लगाए गए कंटीले तारों को भी हटवाया गया।


जानकारी के अनुसार, बीते कुछ समय से कुछ तथाकथित लोग बाबा का वेश धारण कर वंशीवट क्षेत्र में अवैध रूप से कुटिया बनाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे और आर्थिक लाभ उठा रहे थे। श्रीदामा मंदिर के सामने अस्थायी दुकानों का निर्माण कर भी लोगों को गुमराह किया जा रहा था। इस पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।


श्रीमती रितू सिरोही के आदेश पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कुटियाओं को हटाया। जांच के दौरान कई स्थानों पर कंटीले तार भी पाए गए, जिन्हें तत्काल हटाकर स्थल की पवित्रता और प्राकृतिक स्वरूप को बहाल किया गया।
वृक्षों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग भी सतर्क हो गया है। वन रक्षक वीरेंद्र सिंह द्वारा कृष्ण मुरारी निवासी सरकोरिया एवं प्रशांत ब्रह्मचारी निवासी बांका (बिहार) के विरुद्ध पेड़ कटान की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हरे वृक्षों की कटाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसडीएम श्रीमती रितू सिरोही ने बताया कि तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। दोनों अधिकारी वंशीवट क्षेत्र की सतत देखरेख करेंगे। अवैध कुटिया हो या वृक्षों का कटान—किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। आगामी समय में पौराणिक महत्व वाले पौधों का रोपण भी कराया जाएगा।


वहीं, वंशीवट के महंत जयराम दास महाराज ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व बाबा का रूप धारण कर जंगल क्षेत्र में अवैध कुटिया बना लेते हैं। प्रशासन की कार्रवाई सराहनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भंडारा सभी के लिए है, लेकिन वंशीवट की भव्यता और पौराणिक गरिमा से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
ब्यूरो चीफ: मुकेश सोनी
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा


4 Comments
QQ88 cung cấp nền tảng truy cập cá cược online hiệu quả, tối ưu tốc độ, minh bạch và mang lại sự thuận tiện trong từng lần đăng nhập.
other
[url=https://russian-traditional-clothes.com]russian traditional clothing[/url]
**finessa**
Finessa is a natural supplement made to support healthy digestion, improve metabolism, and help you achieve a flatter belly.
i enjoy reading this great article, i have shared it many times on my website and started following you, Do you post more often ?? i am the owner of https://webdesignagenturbayreuth.de/ a webdesign agency in bayreuth Germany, webdesign agentur bayreuth, you can link up if you are interested. Thank you